शोरूम संचालक की हठधर्मिता और नपा का लचीलापन आवेदकों के लिए बना मुसीबत

गंदगी का आलम पसरा, सीएम हेल्पलाइन कटवाने दिया जा रहा दबाव, "शिकायतकर्ता नरेंद्र नेमा "
संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंपुर  आखिर सीएम हेल्पलाइन बने किसके लिए है और उसका क्या उपयोग है यह बात भी जनता के सामने मुख्यमंत्री महोदय को आवाम के सामने घोषित करना चाहिए जिससे नगर पालिका में पदस्थ कर्मचारियों शिकायतकर्ता को सीएम हेल्पलाइन शिकायत को उठाने धमकाएं ना ?

 हम बता दें कि   5 जनवरी को शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार नेम ने शिकायत दर्ज की थी जिसका शिकायत क्रमांक 2 555 0992 है इस शिकायत को नगर पालिका कर्मचारी कटवाने के लिए शिकायतकर्ता पर दबाव बना रहा है जबकि शिकायत का निराकरण विभाग द्वारा किया ही नहीं गया है ऐसे कर्मचारी वर्ग पर उच्च अधिकारी अपना ध्यान आकर्षित नहीं करेंगे तो निश्चित है कि नगर में तानाशाही का रवैया चरम पर होगा। शिकायत का प्रारूप दिया गया है कि सड़को/ गलियों/ नालियों/ सीवेज/ सीवर/ कचरे की ट्राली/ साफ़ सफाई/ सफाई कर्मी के अनुपस्थित होने से मच्छरों की रोकथाम/ संक्रमण से समबन्धि नगर पालिका परिषद
शिकायत का विवरण शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि स्थान गयादत वार्ड क्र 14 आवेदक द्वारा बताया की आवेदक की कालोनी में गाड़ी का शोरुम है जिसमे गाडियां धुल रही है और कीचड़ सड़क पर फेक दी जा रही है, सडक पर गंदगी होती है। नपा  प्रशासन द्वारा साफ़ सफाई नही की जा रही, आवेदको को काफी समस्या हो रही से जल्द निराकरण होना चाहिए लेकिन शोरूम संचालक की हठधर्मिता और नपा का लचीलापन आवेदकों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments