नरसिंहपुर जिला अजाक्स कार्यकारिणी गठित की गई

(HR TIMES DIGITAL NEWS /नरसिंहपुर-गोटेगांव–जिला अजाक्स कार्यालय में मप्र अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स)की जिला कार्यकारिणी गठित की गई। जिला कार्यकारिणी को इंजी.एमके अहिरवार संरक्षक,पूर्व जिला अध्यक्ष जेएस धुर्वे एवं जिला अध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से
अजाक्स जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ठाकुर और सतीश चौधरी को बनाया गया।वही अजाक्स जिला महासचिव  रंजीत सिंह पिपरोलिया,धनीराम कोरी,रोहित जाटव,देवीसिंह ठाकुर को बनाया वहीं जिला सचिव लोचन सिलावट को,तहसील अध्यक्ष संजय दोहैया,ब्लाक अध्यक्ष
वीरेंद्रसिंह छिरा सहित अन्य को पदाधिकारी बनाया गया।
मंच संचालन मानक लाल मनु जिला प्रवक्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अजाक्स के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments