HR TIMES DIGITAL NEWS
Reporter– Devraj Ahirwar
नरसिंहपुर -गोटेगांव सिलावट समाज संगठन(म.प्र) ने अयोध्या के मंदिर में प्रभु श्रीराम के विराजमान होने के उपलक्ष में संगठन द्वारा गोटेगांव नगर के गांधीवार्ड किसानी मोहल्ला में स्थित श्री हनुमान मंदिर (नीमबारे) के प्रांगण में सिलावट समाज के पदाधिकारियो द्वारा विधिवत पूजन के बाद सुन्दरकाण्ड का संगीतमय गायन किया गया एवं सुंदरकांड के पश्चात सभी राम भक्तों ने प्रभु श्रीराम का विधिवत पूजन अर्चन कर महाआरती गाकर खुशियां मनाई
एवं कार्यक्रम में उपस्थित रामभक्तों के लिए सिलावट समाज संगठन द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी राम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में भक्तों ने प्रभु श्रीराम के दिव्य स्वरूप के चरणों में पुष्प बरसा कर जय जय श्री राम के नारे लगाए जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
सिलावट समाज संगठन
एड.उत्तम छिरा संरक्षक जितेंद्र चांदोलिया,प्रदेश अध्यक्ष परम मिहोलिया,महामंत्री दीनू छिरा, जिला अध्यक्ष गौरीशंकर सिलावट,प्रदेश सचिव रजीतसिह पिपरोलिया,प्रदेश मीडिया प्रभारी संजू सिलावट (चौहान),महासचिव देवीसिंह परसवाल,सचिव सुरेंद्र पिपरोलिया,सह संयोजक राकेश बझैया,
सहमीडिया प्रभारी कान्हा छिरा, युवा संयोजक रजीत दोहैया, दिनेश परसवाल सरपंच,
दुर्गेश सिलावट,मोनू सिलावट,अजय सिलावट,एवं माता बहनों एवं सामाजिक बांधुओ की भारी उपस्थिति रही उपस्थिति रही
0 Comments