निष्क्रियता की पराकाष्ठा पार,जिम्मेदार बेखबर, नपा प्रशासन दें ध्यान


नपा प्रशासन की लापरवाही, राहगीरों को दें रही, मौत का आमंत्रण, जिम्मेदार करें अपना ध्यान आकर्षित 
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर    वैसे तो नगरपालिका क्षेत्र में आए दिन क्षेत्र की कई लापरवाहियों के अंबार देखने मिलते हैं । चाहे वह स्वच्छता को लेकर हो या नपा द्वारा किए जा रहे किसी भी कार्य को लेकर हो परंतु हम बता दें कि नपा प्रशासन  द्वारा किए जा रहे कार्यो के प्रति निष्क्रिय होने की चर्चा शहर में सुनने मिलने लगीं है। प्राप्त जानकारी यह है कि जिम्मेदार नपा प्रशासन लगातार अपनी ज़िम्मेदारियों से पल्ला झड़ेगा तो निश्चित है की शहर में सुविधा के नाम क्षेत्रीय आवाम परेशान रहेंगी । जिम्मेदार अपना ध्यान आकर्षित करें ।
बहरहाल मुशरान पार्क गुडलक इंटरप्राइजेज के बाजू का मामला सामने आया है, जो राहगीरो को दुर्घटना के लिए आमंत्रित करता है । नपा प्रशासन के कर्मचारीयों द्वारा लगभग दो माह पहले जल नल की पाइप लाइन की समस्या को लेकर जो लीकेज था। उसको सुधारने के लिए नपा कर्मचारियों द्वारा गड्डा तो खोद दिया और चले गए, लेकिन दोबारा लौटकर अभी तक नहीं आए और वह लीकेज जस का तस बना हुआ है ।और लोगों के लिए दुर्घटना के नाम मौत के लिए आमंत्रित कर रहा है । यदि नपा प्रशासन उस लीकेज को बंद कर, उस समस्या को दुरुस्त कर दें । तो लोग मौत के काल से बच सकते हैं । स्थानीय  व्यवसायिक लोग प्रशासनिक अमले से आस लगाए बैठे है कि समस्या से जल्द मिल जावे ।

Post a Comment

0 Comments