*ओवरलोड वाहनों का आवागमन, क्षेत्रीय आवाम हैरान परेशान, हो रही दुर्घटनाओं के साथ दूषित पानी पीने लोग हुए मजबूर*
HR Times News नरसिंहपुर :- यूं तो वर्षों से सत्तारूढ़ पार्टी शीर्ष पर विराजमान है और जिला प्रशासन में विराजमान पदाधिकारी अपने कामों को लेकर जिम्मेदारी से इस तरह पल्ला झाड़ते हैं कि मानो मुख्यालय में कोई काम ही शेष ना बचा हो जबकि शहरी क्षेत्र में कृषि उपज मंडी चौराहे से बरिया तिराहे तक सांकल रोड पर बड़े बड़े गढ्ढों तथा बड़े ट्रक, हाईबा,ओवरलोड गिट्टी, रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली के तेज आवागमन से रोड से गुजरने वाले राहगीर व स्कूली बच्चे महिलाये सभी आये दिन कई बार आए दिन दुर्घटनाओ का शिकार हो रहे है । और वहां के बासिंदे ने जानकारी दी है कि रोड पानी निकासी को लेकर अनेको वार लिखित शिकायत जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर,व पंचायत एवं 181 सी एम हेल्प लाइन पर भी की गई । परंतु सुनबाई के नाम पर कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई । प्राप्त जानकारी अनुसार अभी कुछ दिनों पूर्व रोड पर बड़ी बड़ी गिट्टी फैला दी गई है । जिससे आने जाने वाले रहगीर आए दिन फिसल कर गिर रहे है, । बड़े बड़े वाहनो की तेज गति से पड़ी हुई गिट्टी लोगो को किसी गोली से कम चोट नही पहुंचा रही है ?
*शुद्ध पीने का पानी दूषित,पीने को मजबूर लोग*
सांकल रोड मलेरिया कॉलोनी का मैन रोड़ पर लगे हेंडपम्प के पानी की निकासी ना होने के कारण दूषित पानी नल के चाबूतरे के कारण मैन रोड पर ही भरा रहता है। उसमे कीडे मच्छर होते है और स्थाई पानी के जाम से नल के पानी का स्वाद कसेला होना व कलर भी गंदा आने लगा है। एसके कारण स्थानीय लोग बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।अनेको बार शिकायते करने के बावजूद भी प्रशासनिक अम्ल द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है यही स्थिति बनी रही तो निश्चित है कि जिला प्रशासन व राजनीतिक तंत्र पर से भी लोगों का विश्वास क्रमशः उठता नजर आयेगा साब जी।
0 Comments