कटनी से इटारसी सुबह शाम मोमो में मची गदर, बोगी संख्या बढ़ाएं, या पुनः करें शटल प्रारंभ
HR Times News हेमराज विश्वकर्मा सालीचौका :- रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर सुबह की मेमो ट्रेन इटारसी से कटनी की ओर जाती है। ट्रेन में बोगी कम होने के कारण सवारियां बैठ नहीं पाती एवं भीड़ ज्यादा होने के कारण बहुत से यात्री ट्रेन में नहीं बैठ सके। भारतीय रेलवे विभाग को सुबह शाम वाली ट्रेन की बोगियों को बढ़ाना चाहिए। या फिर वही पूर्व में चल रही ट्रेन शटल जिसमें बोगियां संख्या ज्यादा रहती हैं । उसी ट्रेन को पुनः प्रारंभ कर मुसाफिरों को सुविधा करना चाहिए । हम बता दें कि बीते वर्ष से लोगों की यह मांग भी लगातार उठाती चली आ रही है । इतना ही नहीं दोपहर में आने जाने के लिए मुसाफिर को सफर करने कोई ट्रेन नहीं है क्षेत्र भर में चर्चा है कि शीघ्र ही दोपहर में भी ट्रेन चालू की जाए, जिससे क्षेत्रीय अवाम को सुविधा उपलब्ध हो सके।
सालेचौका रिजर्वेशन काउंटर भी चालू किया जाए
रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो जवान स्टेशन पर तैनात किए जायें। सालीचौका रेलवे स्टेशन से करीब 50 गांव के लोगों का आना-जाना रहता हैं और स्टेशन पर बैठने के लिए एवं अन्य सुविधाओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए । लगातार यात्रियों की मांग इन सभी चीजों की चलती रही है रेलवे को गोरेफिक्र करते हुए यात्रियों के लिए स्टेशन पर सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का प्रयास अतिशीघ्र तो करें तब ना यथासंभव प्रयास सफल होंगे ?
0 Comments