मुख्यमंत्री श्री चौहान का भामा हैलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री श्री चौहान


संवाददाता प्रीतम रजक 
नरसिंहपुर —मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुधवार को भामा हैलीपैड पहुँचने पर यहाँ मौजूद लोकसभा सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक जालम सिंह पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत करने के लिए ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में पहुंचकर उनके अभिवादन के लिए आतुर दिखाई दिये। जनता के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी उनका अभिवादन किया। यहां मौजूद लाड़ली बहनों ने भी तिलक लगाकर एवं फूल- माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान हेलीपेड से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान हैलीपैड पर कलेक्‍टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, पूर्व विधायक भैयाराम पटैल, अभिलाष मिश्ररा

Post a Comment

0 Comments