हिंदू धर्म ग्रंथो के आधार पर महिलाओं ने रखा हरितालिका निर्जला व्रत
HR Times News नरसिंहपुर -- हिंदू धर्म ग्रंथो में हरितालिका व्रत तीज का विशेष महत्व बताया गया है भविष्योत्तर पुराण के अनुसार भाद्र मास का अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत तालिका तीज है इस तिथि पर पवित्र हरितालिका तीज व्रत रखा जाता है ऐसी मान्यता है कि महिलाएं इस व्रत को अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखती हैं इस व्रत को सभी व्रतो में कठिनतम व्रत माना जाता है क्योंकि इस व्रत को महिलाएं निर्जला रहकर करती हैं कुंवारी कन्याएं हरितालिका व्रत को सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए भी रखती हैं ।हरितालिका व्रत के लिए मायके से भी महिलाओं के सिंगार का सामान मिठाई फल और कपड़े भेजे जाते हैं । इसी तारतंभ में मिलन समिति कार्यालय में फुलहरा पूजन मातृ शक्ति द्वारा संपन्न किया गया है । उक्त अवसर पर मां नर्मदा भक्त मंडल के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर एवं अन्य साथियों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी गई ।
0 Comments