प्रीतम रजक संवाददाता
HR Times News नरसिंहपुर :- 13-14 अगस्त को तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा के सानिध्य में राजमार्ग लीला पैलेस में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होने जा रहा है।
आगामी 13 एवं 14 अगस्त को विधायक संजय शर्मा के पुत्र पर्व शर्मा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राजमार्ग के लीला पैलेस में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा,स्वास्थ्य शिविर की जानकारी देते हुए विधायक संजय शर्मा ने बताया कि आप सभी को उत्तम स्वास्थ्य लाभ दिलाने के उद्देश्य से दिनांक 13 अगस्त 2023, दिन-रविवार एवं 14 अगस्त 2023, दिन-सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक श्री लीला होटल, राजमार्ग चौराहा पर पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर, भोपाल द्वारा द्विदिवसीय विशाल नि:शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर, भोपाल के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण किया जायेगा।
चिकित्सा शिविर में डिजिटल एक्सरे,ईको,ईसीजी,हृदयरोग एवं खून की सभी प्रकार की जांचे नि:शुल्क रहेंगी शिविर में डॉक्टर द्वारा परीक्षण उपरांत चिन्हित जटिल एवं गंभीर ऑपरेशन के मरीजों को बस द्वारा पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर भोपाल लाया जायगा एवं इलाज पूर्णता हो जाने के बाद वापस भेजा जाएगा इसमें नि:शुल्क आवास भोजन जांच ऑपरेशन एवं दवाइयां शामिल रहेंगी। विधायक संजय शर्मा के कार्यक्रम हमेशा चर्चाओं में रहते है उनके कार्यक्रमों में हर एक चीज की व्यवस्था रहती है आने वाले हर व्यक्ति का पूरा ख्याल रखा जाता है खासतौर पर आने जाने से लेकर भोजन की व्यवस्था विधायक और उनकी टीम द्वारा बड़े जोरों शोरों से की जाती है। ज्ञात हो कि राजमार्ग के लीला पैलेस में इस वर्ष ये दूसरा स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहा है तेंदूखेड़ा विधानसभा सहित पूरे जिले के लोगों में स्वास्थ्य शिविर को लेकर काफी ज्यादा उत्साह है स्वास्थ्य शिविर की जानकारी गांव गांव दी जा रही है।
आयोजनकर्ताओं ने जिले के सभी आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि अपने साथ आधारकार्ड,समग्र आईडी, आयुष्मान कार्ड एवं अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट भी साथ में अवश्य लाएं एवं अधिक से अधिक संख्या में पधारकर निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लें।
0 Comments