दरबदर भटक रहे मरीज और अपनी कार में वर्षों से ला रही प्राइवेट मेडिसन,शास.स्वास्थ्य केंद्र से हो रहा था व्यापार, डॉ.अनीता
HR Times News नरसिंहपुर :- शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकबेल मैं बरसों से चल रहे मेडिसन के गोरखधंधा पर पत्रकारों की शिकायत और पारखी नजर के चलते बीते दिवस दबिश दी गई है यह स्वास्थ्य केंद्र लगभग 20- 25 ग्रामो को मिलाकर बना हुआ है। और यह एक मात्र शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, इसमें पदस्थ डॉक्टर,व पैथोलॉजी कर्मचारीयों के लिए समय तय है लेकिन हफ्ते के सात दिनों में इन सभी कर्मचारियों का आने जाने का कोई भी समय निश्चित नहीं है, इन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में समय सारणी पर तक समय अंकित नहीं किया हुआ है। जिससे बारिश के उमस भरे दिनों में क्षेत्रभर के मरीज दरबदर अटक रहे है और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। मरीज प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र आते हैं, परंतु उनका समय पर इलाज नही हो पाता है । और गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। आए दिन लोग अपने मरीजों को जिला चिकित्सालय लें जाने मजबूर होते हैं जबकि करकबेल से जिला चिकित्सालय 30 किलोमीटर दूर है । या फिर प्राइवेट डॉक्टर के द्वारा महंगा इलाज कराने विवश है ।अस्पताल में चलाई जा रही समस्त योजनाओं का उचित लाभ सिर्फ कर्मचारियों तक ही सीमित है, इससे गरीब जनता को सुनिश्चित लाभ उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, इसी दौरान विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के बाद स्थानीय पत्रकार वहां पहुंचे तो जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही थी । वहां डॉ.अनीता वर्मा द्वारा मरीजों की जांचकर प्रशासन के द्वारा दी गई । और दवाइयों का सही उपयोग ना करते पाई गई, व उनके साथी अमित गोस्वामी के द्वारा अपनी पर्सनल कार नंबर MP 04 ZF 7151 बगैर किसी प्रशासनिक दस्तावेज, निजी दवाओं का वितरण करते हुए पाए गये, एवं दुनी दर पर गरीब मरीजों को वितरण करते पाए गए, जो कि छायाचित्र के माध्यम से दर्शाया जा रहा है, प्रशासनिक जिला स्वास्थ्य अधिकारी जिला कलेक्टर महोदया जिला प्रभारी मंत्री स्वास्थ्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन को सूचना के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है । विगत समय से मीडिया के माध्यम से कई बार समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों एवं समस्त मंत्री गणौ को अवगत कराया जा रहा है । पिछड़े क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दोषी कर्मचारियों पर कठोर व दंडात्मक कारवाही प्रशासन द्वारा होनी चाहिए । जिसमें स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 20 से 25 ग्रामो के मरीज या बाशिंदों को उचित इलाज मिल सके । और
शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकबेल में पदस्थ डॉ अनीता वर्मा एवं उनका गुर्गा अमित गोस्वामी जो कि अपने आपको अवनी मेडिकल स्टोर्स करेली का संचालक बता रहा था, एवं संवाददाता से अभद्र वाणी एवं अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे । इस घटना के दौरान हमने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर शंकर सिंह धुर्वे एवं ग्राम पंचायत बौछार सरपंच ग्राम पंचायत करकबेल के उपसरपंच एवं थाना प्रभारी ठेमी को इस घटनाक्रम से अवगत कराया है। इसी दौरान जब तक अधिकारीगण उपस्थित हुए, तब तक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा आनन फानन में स्वास्थ्य परिसर में हड़कंप का माहौल निर्मित हुआ, बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को सुचारू रूप दिया जाए । अधिकारियों के आने पर निजीकरण की दवा शासकीय स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल परिसर में बेची जा रही थी ।उन दवाओं को जप्त कर पंचनामा बनाया गया, जिसकी पुष्टि समाचार पत्र के माध्यम से छायाचित्र सहित प्रस्तुत किया जा रहा है ।
इनका कहना
सरपंच बौछार की शिकायत पर अस्पताल में पदस्थ डॉ अनीता वर्मा द्वारा अवैध रूप से प्राइवेट दवाइयां, अस्पताल परिसर में बेची जा रही थी सीडीएमओ गोटेगांव थाना प्रभारी ठेमी एवं बौछार सरपंच की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर कार्रवाई के लिए लिखा गया ।
डॉ शंकर लाल धुर्वे
सीबीएमओ गोटेगांव
0 Comments