लीनेस क्लब वीरांगना का तीन दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम संपन्न
HR Times News नरसिंहपुर :- लीनेस क्लब वीरंगना द्वारा तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जिसमें 20 जून से 22 जून को समापन हुआ, शिविर मे योग गुरू मंजरी नेमा ने प्रशिक्षण दिया। और महिलाओ की शारिरिक परेशानी से संबंधित कुछ योग कराए।
शिविर समापन पर अतिथि स्वरूप योग गुरू सुनीता राजपूत एवं हार्टफूलनेस एक्सपर्ट निशा सोनी एवं एक्युप्रेशर और सुजोक पद्धति मे डॉक्टरेट प्राप्त श्री मति नीरा बुधौलिया ने अपने अपने टिप्स दिए ।
महिलाओ को किस तरह अपने स्वास्थ्य व शरीर को कैसे फिट रखे बताया ।
एकांत वन मे क्लव को शांत वातावरण एवं प्राकृतिक वातावरण मे शिविर सम्पन्न करने सीएमओ सर ने परमिशन देकर हमारा विशेष सहयोग किया । सभी क्लब मेम्बर ने अतिथियो और सीएमओ सर को योग दिवस के सम्मान स्वरूप मोमेंटो भी भेंट किए । और हमेशा सभी सहयोग करेंगे ऐसी अपेक्षा भी की । अतः सीएमओ सर ने डेली योगा क्लास चलाने की परमिशन दी ।
शिविर सानन्द सम्पन्न होने पर कलव द्वारा स्वास्थ्य वर्धक स्वलपाहार अंकुरित अनाज और फल प्रदान करते हुए सभी सदस्य रोज योग क्लास मे आने के लिए उत्साहित रहे। सदस्यो मे संरक्षक लीनेस रूपकला कटारे, अध्यक्ष लीनेस पूनम जैन उपाध्यक्ष लीनेस अर्चना राय उपाध्यक्ष लीनेस शोभा पाल लीनेस सविता महोविया लीनेस रंजना नायक लीनेस रजनी सिंघई लीनेस रजनी राजोरिया लीनेस पूनम ध्रुवे लीनेस स्मिता श्रीवास लीनेस प्रीती सोनी लीनेस सरिता जाट लीनेस ज्योत्सना राय अन्य सदस्य सपना शर्मा चेतना जायसवाल रश्मी उदेनिया प्रतीक्षा वर्मा ,समृद्धी जायसवाल योगा शिविर मे उपस्थित रही ।
0 Comments