9 जुलाई रविवार प्रातः 11बजे, राज्य पेंशनर्स फोरम का विशाल सम्मेलन आयोजित "ग्वारीघाट रोड जबलपुर"
नरसिंहपुर मप्र, पेंशनर्स समाज के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष एवं मप्र,राज्य पेंशनर्स फोरम के वाइस चेयरमैन एस, के, चतुर्वेदी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई कि मप्र, राज्य पेंशनर्स फोरम के चेयरमेन बी, के, बक्शी के नेतृत्व में आगामी 9 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 11बजे से जयंत वर्मा जी के मुंशी प्रेमचंद हाल , एवन्यू मॉल के सामने ग्वारीघाट रोड जबलपुर में राज्य पेंशनर्स फोरम का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मप्र, पेंशनर्स समाज एवं राज्य पेंशनर्स फोरम के सभी घटक संगठन के सम्मानिय पदाधकारियो से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित दें ।
0 Comments