एक्टिव प्रशासनिक अमले पर संदेह, नपा व कलेक्टर को अतिक्रमण की कार्यवाही करने की शिकायत दीपक अग्रवाल
HR Times News नरसिंहपुर :- यूं तो जिला मुख्यालय में नगरपालिका सीमा अंतर्गत जहां जिस क्षेत्र में नजर डालें तो कहीं राजस्व की जमीन पर भूमाफियाओं का अतिक्रमण पाया जाता है या फिर नपा की सीमा में नदी नालों की भूमि पर आंख बंद कर अतिक्रमण कर लिया जाता है । ना तो नपा का इस ओर ध्यान आकर्षित करता है और न ही जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित होता है इन हालातों में धनपिपासु और भूमाफिया सक्रिय हैं । और प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है ।
वर्तमान समय में हो रहा अतिक्रमण
देखा जाए तो गांधी वार्ड में जो नाला है उस नाले के ऊपर पूर्णता अतिक्रमण है लेकिन फरयादि दीपक अग्रवाल ने दिनांक ९-६ २३ को मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं कलेक्टर नरसिंहपुर से गुहार लगाई है कि कदेली स्थित गांधीवार्ड में अशोक सोनी मकान बना रहा है। जिसमें नगर पालिका का रास्ता बंद कर दिया है , एवं सरकारी जमीन पर लेंटर करके मकान का निर्माण कर रहा है उक्त व्यक्ति ने छज्जा भी बढ़ा लिया है । जोकि कभी भी गिर सकता है । उससे फरियादी दीपक अग्रवाल के परिवार को खतरा है एवं पीछे की दीवार भी कमजोर है ।
फरियादी की गुहार पर जल्द हो सुनवाई
फरियादी यदि, उक्त व्यक्ति से कुछ कहता है तो वह झूठी शिकायतें करवा देता है । बेहरहाल हरिजन थाने में उक्त व्यक्ति ने शिकायत करवा दी थी, जब चाहे जब मारने की धमकी देता है । तंग आकर फरियादी ने उच्च अधिकारीयों से आवेदन देकर आग्रह किया कि एक बार उसके मकान का नाप तोल करवा दें । और उसे अपनी सीमा में मकान बनाने का अल्टीमेटम दे दे । क्योंकि उक्त भूमि सार्वजनिक निकासी की है और उससे फरियादी व उसका परिवार भी सुरक्षित अपना जीवन यापन कर सकता है । और किसी को कोई नुकसान भी नहीं होगा । वह शासकीय भूमि सार्वजनिक निकासी की है उक्त भूमि स्थानीय आवाम के लिए काम आती रहेंगी साबजी ।
0 Comments