मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज की बैठक संपन्न तुलसी मानस प्रांगण एसके चतुर्वेदी
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
बैठक के शुभारंभ अतिथियों का स्वागत
बैठक के शुभांरभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में संगठन की एकजुटता के साथ आगामी माह जुलाई में जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई,। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए सक्रियता की भी बात कही।
बैठक में सभी तहसील ब्लाक एवं ग्रामीण शाखा के निर्वाचन का कार्यक्रम तय किया । जिसके अनुसार आगामी 2 जुलाई की तारीख को गोटेगांव एवं 5 जुलाई में गाडरवारा तहसील का निर्वाचन किया जावेगा, साथ ही करेली, तेंदूखेड़ा एवं नरसिंहपुर तहसील के निर्वाचन की तिथि की घोषणा की जावेगी । सभी तहसील से एक एक जिला उपाध्यक्ष की नियुक्ति जिला शाखा निर्वाचन में की जावेगी। तहसील शाखा निर्वाचन के उपरांत जिला शाखा का भी निर्वाचन किया जावेगा । उक्त बैठक में जिला शाखा, तहसील शाखा, एवं नरसिंहपुर, गोटेगांव और करेली के पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस अवसर पर सचिव विजय दुबे, कोषाध्यक्ष घनश्याम कुरील, एम जी शर्मा, हरनारायण तिवारी , बी, डी साहू, हरगोविंद शर्मा, ए,पी, मेहरा, सत्यपाल खरे, नरेश राठौर, त्रिलोक जाट, आर, डी,साहू, रमेश साहु, प्रदीप झरिया, रामसिंह जाट, डी, के, कटारे, कमलेश जाट, एवं लेखराम विश्वकर्मा सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
0 Comments