New
म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ नगर इकाई करकबेल की बैठक संम्पन्न
नरसिंहपुर :- बीते दिवस करकबेल में म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक करकबेल में आयोजित की गई जिसमें जिलाध्यक्ष श्री हेमराज विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष हरिकिशन रोतिया जी, उपाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा महासचिव संजय साहू सचिव श्री राजीव दुबे के नेतृत्व में संम्पन्न की गई। बैठक की अगुवाई में नगर अध्यक्ष देवेंद्र बुनकर द्वारा सभी जिला पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बैठक मे क्रमबार तिलक लगाकर कार्ड वितरण एवं बेंच लगाकर इकाई के सभी सदस्यों का सम्मान किया गया आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर करकबेल नगर इकाई का पुर्नगठन किया गया। तत्पश्चात सभी पत्रकार साथियों अपने अपने उद्बोधन दिए। उद्बोधन के उपरांत अनेक विषयों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार को लेकर आवाज उठाने पर भी विचार किया और असामाजिक कार्यो को खबरों के माध्यम से उजागर करने के संबंध में बात कही गई । बैठक में सभी पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही। एवं प्रारंभ से मंच संचालन सुनील सोनी ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष संतोष पाटकर ने किया।
0 Comments