जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता संपन्न*

 बच्चों को केंद्र से जाने से घर तक पहुंचने में शिक्षकों ने निभाई अहम भूमिका

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
HR Times News नरसिंहपुर  :– राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के परिपालन एवम् कलेक्टर रिजु बाफना के निर्देशन में दो दिवसीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का सफल संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिवस में माध्यामिक कक्षा के अंग्रेजी, विज्ञान विषय में 209 में से 203 परीक्षार्थी एवम्  गणित विषय में 209 में से 207 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जिला परियोजना अधिकारी नोडल  आरपी चतुर्वेदी, सहायक नोडल अधिकारी यजुवेंद्र सिलावट ने जिले के समस्त बी आर सी, बी ए सी, जनशिक्षक शिक्षकों की लगन मेहनत सेजिले के सभी जनपद शिक्षा केंद्र  में  कंट्रोल रूम बनाए गए थे ,जिसमें बच्चों को शासकीय वाहन से सुरक्षित लाया एवम् पहुंचाया गया,भोजन, पेयजल के समुचित प्रबंध किए गए, जिले के कौने कौने से आए बच्चो,शिक्षकों, पालकों का स्वागत, लोकसेवकों की व्यवस्था में सक्रिय भूमिका से दो दिवसीय जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हो सका। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से ओ आई सी प्रमिला सिंह द्वारा एम एल बी में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा का अवलोकन कर छात्र छात्राओं से ओलंपियाड परीक्षा में उत्साहवर्धन किया। ओ आई सी सिंह द्वारा बच्चों एवम् अभिभावकों को भोजन पैकेट का वितरण किया गया।

 *ओ आई सी ने किया पालकों से  संवाद* 

ओ आई सी द्वारा पालकों के साथ संवाद में सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासकीय स्कूल के बच्चों को हम अपना बच्चा मानकर शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासरत हैं लेकिन आपका सहयोग भी शिक्षा के क्षेत्र में बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगा जिससे आपका समाज का देश का नाम रोशन होगा। प्रत्येक बच्चे में कोई ना कोई कौशल अवश्य होता है जिसे शिक्षा के माध्यम से  बच्चे कौशल विकास से अपने कैरियर का निर्माण केसे करें यह समझना होगा।
 शासकीय स्कूल में छात्र हित मे सभी संचालित योजनाओं की जानकारी देकर बच्चों के शैक्षणिक योग्यता मे प्रगति हेतु सदैव सहयोग की अपेक्षा जताई एवम् प्रतियोगिता के आयोजन में व्यवस्थाओं को लेकर पालकों से चर्चा कर संतोषप्रद जवाब मिलने पर सभी लोकसेवकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। परीक्षा केंद्राध्यक्ष नेहरू ए के चौबे, एम एल बी केंद्राध्यक्ष श्रीमती विनीता पांडे, बी0आर0 सी0 ओ पी राय,बी ए सी मनीष कटारे, नीरज वाजपेई, बृजेश नेमा, समीर त्यागी, रविशंकर ठाकुर, जन शिक्षक आरपी शर्मा, एचपी कोरी, राजकुमार कुशवाहा, प्रशांत राय, देवी सिंह कीर,संजय मेहरा, दीपक श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments