HR Times News नरसिंहपुर :- स्वामी विवेकानंद शास. स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय की रासेयो छात्रा इकाई द्वारा ग्राम खैरी में लगाए गए सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिवस की शुरुआत प्रार्थना गीत के साथ हुई तत्पश्चात् चारों कोर ग्रुप को उनके कार्य सौंपे गए जिसके अंतर्गत परियोजना कार्य, भोजन बनाने का कार्य, शिविर परिसर एवं ग्राम की सफाई, जनसम्पर्क, सुरक्षित यातायात , साक्षरता , जागरूकता एवं ग्राम में स्लोगन लेखन का कार्य किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष्य में आज मिलेट डे ( मोटा अनाज दिवस ) मनाया गया जिसके अंतर्गत ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी एवं अन्य अनाजों के आटे की बाटी एवं भरता भोजन में बनाया गया। बौद्धिक सत्र में मिलेट अनाज का जीवन में महत्व एवं उपयोगिता विषय पर विषय विशेषज्ञ कु. इंदु सिंह, डॉ. जी. एस. मार्सकोले, रासेयो छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ज्योत्स्ना झारिया द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।बौद्धिक सत्र में श्रीमती रजनी साहू , वरिष्ठ स्वयं सेवक श्री नकुल प्रजापति, श्री मोहित वर्मा, श्री रोहित सिंह मरकाम, दल नायिका अभिलाषा प्रजापति, कविता जाटव, कविता यादव, दीक्षा लोधी, अनुप्रिया ठाकुर, पूर्वी लोधी , श्रुति गुप्ता , शिखा वर्मा, साक्षी अग्रवाल, चरनप्रीत कौर , प्रीती , नेहा यादव ,राशिका चौरसिया , लक्ष्मी प्रजापति, चित्रा जाटव , नेहा चौधरी, समीक्षा नेमा, रोशनी चौधरी, उन्नति मेहरा, साक्षी पाटकर , प्रियंका चौधरी, राजवती लोधी, निधि लोधी, शुभांशी नौरिया, खुशी ढ़िमोले, प्रियंका पटैल, अनुप्रिया ठाकुर, रानू नौरिया, प्रिया ठाकुर , भावना नौरिया , चांदनी विश्वकर्मा , प्रांजल साहू ,निशा चौधरी , दीक्षा लोधी नें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
0 Comments