भाजपा विकास यात्रा को जिला कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर बताया निकास यात्रा



भाजपा विकास यात्रा को जिला कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर बताया निकास यात्रा
संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times Newsनरसिंहपुर  :-गत दिवस मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस द्वारा स्थानीय अमर पैलेस में पत्रकार वार्ता कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आज नरसिंहपुर जिला शहर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं ने झूठी घोषणाओं के अम्बार लगाते चले जा रहे हैं। इसी तारतम्य में भाजपा की विकास यात्रा को निकास यात्रा साबित होने की बात कही। एवं कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष लाखन सिंह पटैल ने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश में भाजपा नेताओं का मात्र विकास हुआ है। जनता का कोई विकास नहीं हुआ यदि विकास हुआ है तो भाजपाई ओं का विकास देखने मिल रहा है । जिसमें कई भाजपा नेता अरबपति बन गए है। लाखन सिंह ने अपने धनुष की प्रतिजा चढ़ाते हुए कहा कि भाजपा विधायक जालम सिंह पटैल व उनके परिजनों पर राजनैतिक संरक्षण में अपार धन संपदा जुटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके अग्रज केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल की भी अनेक जगह संपत्ति है। और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र पटैल ने कहा कि किसान युवा परेशान हैं, महंगाई आसमान छू रही है। किसान को वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा में जिला बेहद पीछे हो गया है, स्कूलों में शिक्षक और शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर नहीं हैं। इसके बाद भी भाजपा विकास यात्रा निकाल रही है। पत्रकारों के कई प्रश्नों का उत्तर देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने पुनः कहा कि यह कहना सही नहीं है कि कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है। बल्कि कांग्रेस ने हमेशा विरोध प्रकट किया है । किन्तु गूंगी, बहरी सरकार सुनने और समझने तैयार नहीं है। अब जनता जनार्दन के आशीर्वाद से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी । उक्त मौके पर वरिष्ठ नेता मनोहर साहू ने भी प्रदेश और केन्द्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। उक्त मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

Post a Comment

0 Comments