हाई वोल्टेज क्वार्टर फाइनल मैच में इटावा ने नागपुर को हराकर सेमीफाइनल में बनाया अपना स्थान
HR Times News नरसिंहपुर :—सहकार सामाजिक संस्था के बैनर तले दूसरे वर्ष में आयोजित स्वर्गीय कौशलेंद्र रघुवंशी स्मृति टी20 लेदर बाल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला हाई वोल्टेज क्वार्टर फाइनल मैच नागपुर एवं सूर्या क्लब इटावा के मध्य खेला गया जिसमें ए आई जी नागपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए शौर्य क्लब को क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर खड़ा किया। हाई वोल्टेज क्वार्टर फाइनल रोमांचक मैच में शौर्य क्लब इटावा ने ए आई जी नागपुर को करारी शिकस्त देकर पहली सेमीफाइनल लिस्ट में अपनी जगह बनाई । क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में दर्शकों ने खिलाड़ियों का भरपूर उत्साह वर्धन किया एवं मैच का भरपूर आनंद लिया। मैच के प्रारंभ में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत, चावरा विद्यापीठ के प्राचार्य बाबू फादर जान ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी।एआईजी नागपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में मात्र 123 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमे बल्लेबाज धर्मेंद्र ने 45 गेंदों पर 38 रन एवम् कुशल ने 12 गेंदों पर 23 रन का योगदान दिया। शौर्य क्लब इटावा की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए सत्यम ने 3.4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट एवं विकास सिंह ने 3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए।वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी शोर्य क्लब इटावा की टीम ने 16.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 124 रन के लक्ष्य को पूरा करते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। शौर्य क्लब इटावा की ओर से हरियाणा की ओर से रणजी ट्रॉफी के प्लेयर सचिन ने 29 गेंदों पर 2 चक्के व छह चौकों की मदद से 44 रन बनाए वही सत्यम ने 20 गेंदों पर 2 छक्के व पांच चौकों की मदद से 35 रन की शानदार पारी खेली । एआईजी नागपुर की ओर से तन्मय काले द्वारा 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए गए।
मैन ऑफ द मैच
स्व. कौशलेंद्र सिंह रघुवंशी स्मृति राज्यस्तरीय टी 20लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच इटावा शौर्य क्लब के आलराउंडर सत्यम को जलगांव ज्वेलर्स की ओर से प्रियंक जैन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रणव पाराशर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन पालन अधिकारी नगरपालिका कुंवर विश्वनाथ सिंह,डा अभिषेक नीखरा द्वारा दिया गया।प्रथम क्वार्टर फाइनल मैच में कॉमंटेटर- दीपक यादव शिवेंद्र शर्मा आशीष बोहरे
स्कोरर- शिवम् कटारे, मयंक, ईशान
0 Comments