थाना कोतवाली सीमा क्षेत्र में चल रहा सट्टा कारोबारी खिला रहे आंख में चोली का खेल

थाना कोतवाली सीमा क्षेत्र में चल रहा सट्टा कारोबारी  खिला रहे आंख में चोली का खेल

HR Times News नरसिंहपुर  :- जिला मुख्यालय स्थित थाना कोतवाली सीमा क्षेत्र में चल रहे सट्टे के कारोबार पर कोतवाली पुलिस की मौनगी छवि पर संदेहास्पद प्रश्नचिन्ह लगाती है एक तरफ यही सट्टे की पट्टी काटने वाले चीख चीख कर कहते हैं कि किस किसको मैनेज करें पुलिस को तो करते हैं,अब क्यों ?
यह सट्टा माफिया थाना कोतवाली अंतर्गत सट्टे खिलाने का पुण्य कर रहे हैं तो ऐसे पुण्य को शहरी आवाम व कुछेक ग्रामीण क्षेत्र की आवाम इतवारा बाजार आईसीआईसीआई बैंक के सामने चाय दुकान पर पट्टी कटवाने पहुंच रहे हैं । यदि यह पुण्य का कारोबार है, तो पुलिस प्रशासन को खुली छूट दे देनी चाहिए, और यदि नहीं है तो इस पर तुरंत प्रतिबंध  लगाना चाहिए, इसी तारतम्य में इतवारा बाजार से लगे आजाद वार्ड में पुराने कुए के सामने पूर्व में वेस्टइंडीज पर केस बनाया गया था वहीं वेस्टइंडीज अभी भी सट्टे के कारोबार में अपने गुर्गों को लगाकर साइडे चला रहा है, असल बात यह है कि यदि पुलिस इसके मालिक तक पहुंचे तो कुछ हद तक सफलता जरूर मिलेगी और चल रहे लूट के इस खेल पर प्रतिबंध भी लग सकेगा साब । एवं  छिंदवाड़ा रोड ओवर ब्रिज के नीचे भी सट्टे के कारोबार को भी  अंजाम दिया जा रहा है,  यदि पुलिस बेखबर है तो इन साइड पर अपने मुखबिर छोड़ सकती है, इससे स्पष्ट हो जाएगा कि सट्टा कारोबारी इस खेल को अंजाम दे रहे हैं, इतना ही नहीं साहब यह खेल उत्कृष्ट विद्यालय के इर्द-गिर्द भी जबरदस्त तरीके से किया जा रहा है, इन सट्टा माफियाओं के शागिर्द घूमते हुए भी मिलेंगे और पट्टी काटते हुए भी मिलेंगे । और यहां से चंद दूरी पर और यदि नजर डाली जाए तो गांधी चौराहे बड़े पुल के पास शिव मंदिर के पीछे भी यह कारोबार चल रहा है, ऐसा नहीं है कि यहां सीमा खत्म होती है, यह नरसिंह भगवान की धरा है और यहां के बाशिंदे ही इस कारोबार को चला रहे हैं, कई लोग सट्टे के कारोबार को कफन बांधकर रहे हैं । यहां से यू टर्न मारे तो झिरना रोड पर भी यह कारोबार पावर हाउस के पास देखा जा सकता है । या तो इन लोगों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए या फिर इनकी कोई ठोस व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे यह लोग सट्टे का प्रदूषण क्षेत्रभर में तो ना फैला सकें । और पुराना सट्टापट्टी काटने वाला एक व्यक्ति आज पूरे शहर व कई ग्रामीण क्षेत्रों से पाना ले रहा है ।

Post a Comment

0 Comments