नव भारत साक्षरता अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न
HR Times News नरसिंहपुर :– विकासखंड स्तर पर संकुल सह जिला परियोजना समन्वयक एस के कोष्ठी, बी आर सी ओ पी राय, बी ए सी मनीष कटारे, नीरज वाजपेई, ब्रजेश नेमा, आर एस ठाकुर, जिला सह समन्वयक अखिलेश राजोरिया,विकासखंड सह समन्वयक विजय नामदेव द्वारा नव भारत साक्षरता अभियान से संबंधित कार्य की मासिक समीक्षा की गई जिसमें विकासखंड नरसिहपुर के समस्त संकुल सह समन्वयक,जनशिक्षकों की उपस्थिति रही। समीक्षा बैठक में बी आर सी ओ पी राय द्वारा असाक्षरों का सर्वे, असाक्षर एवम् अक्षर साथी का एप पर पंजीयन, सामाजिक चेतना केंद्र का संचालन,मानिट्रिंग, फरवरी माह में परीक्षा के संबंध में, अक्षर साथी से सतत संपर्क पर विस्तृत चर्चा की गई।
0 Comments