शिवाजी मैदान जिला आनंद उत्सव संपन्न

जिला स्तरीय आनंद उत्सव प्रतियोगिता संपन्न*

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर  :–स्थानीय शिवाजी मैदान पर जिला स्तरीय आनंद उत्सव अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एसडीएम  एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के निर्देशन एवम् देवेश वैद्य जिला क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा के मार्गदर्शन में किया गया  ।  उक्त प्रतियोगिता अंतर्गत कबड्डी एवं  क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी बालक में करेली विजेता एवं नरसिंहपुर उपविजेता रहा वहीं बालिका कबड्डी में चावरपाठा विजेता एवं नरसिहपुर उपविजेता रहा।बालिका क्रिकेट में नरसिंहपुर विजेता चावरपाठा उपविजेता।बालक क्रिकेट में विजेता साइखेडा एवम उपविजेता नरसिंहपुर रहा।
समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी,चवरपाठा beo मराबी जी देवेश वैद्य,मनीष कटारे डा अंजिता वर्मा,उपस्थित रहे।प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में विकास शर्मा,पंकज नेमा,गेंदालाल पटेल,अमित कहार,संदीप तिवारी स्वप्निल शर्मा,हेमराज मेहरा आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments