इस कड़ाके की ठंड में शास.अस्पताल करेली में प्रसव के लिए आई महिलाओं को नही मिल रहे ओढ़ने-बिछाने के लिए गर्म कपड़े*



*नवजात शिशुओं के लिए बाजार से मंगवाए जा रहे गर्म कपड़े,जिससे बढ़ रहा संक्रमण का खतरा*
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News करेली  :-जहाँ एक ओर केंद्र और प्रदेश सरकार जच्चा-बच्चा को स्वस्थ संबंधी उत्कृष्ट सुविधाएं देने के लिए मंचों से बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे है,वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ ओर ही बया कर रही है,जी हाँ हम बात कर रहे हैं नरसिंहपुर जिले की बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली का जहाँ सांसदद्वय,विधायक और नगरपालिका में 15 वार्डों में 15 पार्षद भाजपा से है,उसी शहर की शासकीय अस्पताल में नगर से दूर-दराज के क्षेत्रों से प्रसव के लिए आ रही महिलाएं और उनके परिजन इस आस के साथ आते हैं।कि वहाँ उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी,परन्तु प्रसव के बाद भर्ती वार्ड में महिलाओं को यहाँ सिर्फ खाली पलंग उपलब्ध होता है जिसमें न ही गर्म बेड शीट लगी होती औऱ न ही ओढ़ने के लिए कोई कंबल मिलता जिससे दूरदराज के क्षेत्रों से आये मरीजों को मजबूरन ठंड में ठिठुरना पड़ता है,असुविधाओं का आलम यहीं नही थमता वल्कि नवजात शिशुओं को पहनाने के लिए कपड़े भी तुरंत ही बाजार से मंगवाए जा रहे हैं,जिन्हें पहनाने से संक्रमण का खतरा भी दोगुना हो जाता है। भाजपा शासित क्षेत्र की इस अस्पताल  में सांसदद्वय,विधायक व नगरपालिका अध्यक्ष सहित जिम्मेदार अधिकारी शीघ्र ही अस्पताल में व्याप्त इन मूलभूत सुविधाओं को तंदुरुस्त कराकर अपनी सरकार की मंशा को पूरी कराने का कार्य करें।

Post a Comment

0 Comments