वॉल पेंटिंग के माध्यम से दिया बाल हिंसा उन्मूलन का संदेश
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर :-"आग़ाज़ 2.0 किशोर एवं युवा बाल संरक्षण इंटर्नशिप अंतर्गत "आज "बाल हिंसा" के विषय पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवको ने ग्राम सालीचौका में बाल अधिकार जन-जागरूकता के माध्यम से' बाल हिंसा अपराधो के उन्मूलन का सन्देश दिया । और बाल हिंसा उन्मूलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर कार्यक्रम समन्वयक प्रो.अशोक कुमार मराठे, मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.देवांशु गौतम, विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शैलेश प्रशाद और जिला नरसिंहपुर संगठन डॉ. दिलीप पाठक एवं शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर के रासेयो छात्र इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जीएस मर्सकोले एवं छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रो.ज्योत्स्ना झारिया के मार्गदर्शन एवं आग़ाज़ इंटर्न दीपक मेहरा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में आग़ाज़ इंटर्नशिप (2.0.) में वॉल पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।
बाल अधिकारों में स्वयंसेवको नें बाल मजदूरी अधिनियम 1986, चाइल्ड लाइन 1098, सर्व शिक्षा अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल तस्करी जैसे विषयो एवं बाल अधिकारों के विषय में जागरूकता लाने के लिए वॉल पेंटिंग की गई |
बाल संरक्षण वॉल पेंटिंग के माध्यम से यह बताया गया कि आपको जीवन में जब कहीं कोई बाल अपराध आपके साथ हो या आपको इसके विषय में जानकारी प्राप्त हो तो आप अपने परिजनों के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का उपयोग करके इन अपराधों को रोकने में योगदान दें| कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविका पलक गुप्ता श्रुति गुप्ता की सक्रिय सहभागिता रही |
0 Comments