नगर परिषद में भ्रष्टाचार उजागर करने की नई पहल सालीचौका
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News सालीचौका :- बीते दिवस युवा नेता प्रखर राय द्वारा घोषणा की गई कि नगर परिषद में नगर विकास हेतु विभिन्न योजनाओं में आई हुई शासकीय राशि से संबंधित किसी तरह का भ्रष्टाचार या घोटाला में लापरवाही बताते हैं तो उजागर करने वाले व्यक्ति को उनके द्वारा 21000 रुपए का इनाम दिया जाएगा, एवं संबंधित व्यक्ति का नाम गोपनीय भी रखा जाएगा, यदि संबंधित शिकायतकर्ता द्वारा पुख्ता सबूत के साथ उनको प्राप्त होता है तो भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य पर प्रखर राय के द्वारा एक नई पहल की है प्रखर समाज व नागरिकों के बीच हमेशा सजग और सहज बने रहते हैं इससे समाज में नागरिकों का हमेशा हित ही होता है । इस तरह की घोषणा करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । जिससे भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है ।
0 Comments