जिले के चार वॉलीबॉल खिलाड़ी करेंगे खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व*

*जिले के चार वॉलीबॉल खिलाड़ी करेंगे "खेलो इंडिया" राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व* 

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर  :- राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता सागर में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चयनित जिले के चार वॉलीबॉल खिलाड़ी करेंगे खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व। जिले की युवा खिलाड़ी इच्छा मेहरा एवं वैष्णवी नेमा मध्य प्रदेश की युवा बालिका टीम में चयनित हुई वही नरसिंहपुर के युवा खिलाड़ी उत्कर्ष यादव एवं मनीष यादव ने मध्य प्रदेश टीम में अपनी जगह बनाई। उक्त खिलाड़ी उक्त खिलाड़ी 30 जनवरी से 3 फरवरी तक राष्ट्रीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता देंगे। क्योंकि युवा खिलाड़ियों की उक्त सफलता पर जिला वालीबाल संघ के संरक्षक  सी एस तिवारी एवम् जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष जालम सिंह पटेल,तथा पदाधिकारियों  इंद्रभूषण ठाकुर,लीलाधर पटेल,मृदुलेश दुबे,योगेश शर्मा,रमाकांत शर्मा,रामबगस उइके,देवेश वैद्य,अनुज जैन,मुकेश पटेल, पंकज नेमा,राजकुमार पटवा,दिग्विजय रघुवंशी,,जितेंद्र दुबे,लकी दुबे,मुकेश परिहार, सतीश 
डेहरिया, रोहित विश्वकर्मा,विजय सेन,विजय विश्वकर्मा,पवन राय, नीरज पटेल,शाकिर हुसैन,अब्दुल हक,सूरज गिरी,अभिनव चौकसे,दिनेश ठाकुर, आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।उक्त जानकारी मध्यप्रदेश वालीबाल संघ के जोनल सचिव मनीष कटारे ने दी।

Post a Comment

0 Comments