कारसेवकों की याद में रक्तदान व परीक्षण शिविर का आयोजन एवं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मनाया हुतात्मा दिवस
HR Times News नरसिंहपुर ;- बजरंग दल द्वारा श्री रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण में बलिदान देने वाले कार सेवकों की याद में आज दिनांक 02 नवम्बर 2022 को विशाल रक्तदान एवं रक्त परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है । ज्ञातव्य हो कि 2 नवंबर 1992 अयोध्या में बाबरी ढांचा को विध्वंस करने के लिए पूरे भारतवर्ष से कई कार सेवक अयोध्या में एकत्रित हुए थे। जिसमें कोठारी बंधुओं द्वारा बाबरी ढांचे के गुंबद पर चढ़कर ढांचे का विध्वंस किया गया। ढांचा विध्वंस के बाद तत्कालीन मुलायम सिंह सरकार द्वारा निहत्थे कार सेवकों पर गोलियां चलाने का आदेश दिया गया था जिसमें लाखों की संख्या में कार सेवक शहीद हुए और दोनों कोठारी बंधुओं को भी गोली मार दी गई थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। कारसेवक और कोठारी बंधुओं की याद में 2 नवंबर के दिन हुतात्मा दिवस मनाया जाता है। हुतात्मा दिवस के उपलक्ष में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह रक्त परीक्षण शिविर और रक्तदान किया जाता है। उक्त अवसर पर जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग प्राप्त रहा है I एवं विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिसमें जिला संगठन मंत्री अभय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील जैन, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम साहू, जिला गौरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र साहू, अभिषेक पटबा,
नगर संयोजक कार्तिक नेमा, जिला सेवा प्रमुख शेखर गुप्ता, नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल, नगर सहमंत्री नितिन नेमा, नगर उपाध्यक्ष अतुल नेमा, नगर गोरक्षा प्रमुख निखिल साहू, प्रखंड
0 Comments