मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं का किया सम्मान करकबेल
संवाददाता अंकित शुक्ला की रिपोर्ट
HR Times News नरसिंहपुर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करकबेल में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन की शुरुआत प्राचार्य श्री रघुवीर सिंह लोधी व अन्य गणमान्यो द्वारा मां सरस्वती पूजन से की तत्पश्चात मध्यप्रदेश गान पर नम्रता कहार व कुमकुम कहार की नृत्य प्रस्तुत कर सभी को उत्साहित किया। प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करकबेल,शासकीय हाईस्कूल ठेमी, हाईस्कूल प्रतिभा विद्यापीठ करकबेल,रानीअवंती बाई हाईस्कूल करकबेल के 384 खिलाड़ियों ने बालक बालिका सीनियर जूनियर वर्ग कबड्डी, बालीबाल, खो खो, 100,,,200,,,400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया।इस अवसर पर सरपंच करकबेल,श्रीमती अनीता श्रीवास्तव सरपंच बौछार, श्री संतोष मेहरा सरपंच बडगुआ, श्री अंशुल नेमा उपसरपंच मेख, सुनील सोनी करकबेल मंचासीन रहे। बालक कबड्डी सीनियर वर्ग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करकबेल विजेता,हाईस्कूल प्रतिभा विद्यापीठ करकबेल उपविजेता,बालिका वर्ग सीनियर कबड्डी में करकबेल विजेता, शासकीय हाईस्कूल ठेमी उपविजेता,बालक कबड्डी जूनियर वर्ग में विजेता करकबेल, उपविजेता रानी अवंती बाई लोधी हाईस्कूल करकबेल,बालिका वर्ग जूनियर कबड्डी में करकबेल विजेता,प्रतिभा विद्यापीठ उपविजेता, बालीवाल मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक करकबेल विजेता,प्रतिभा विद्यापीठ करकबेल उपविजेता,14 वर्षीय कबड्डी में रानी अवंती बाई लोधी विजेता,शासकीय हाईस्कूल थेमी उपविजेता रही। बालिका खो खो में शासकीय हाईस्कूल थैमी विजेता , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करकबेल उपविजेता रही। 100 ,,,,200 मीटर दौड़ में प्रथम कुमारी मुस्कान यादव हाईस्कूल थेमी,400 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में कुमकुम ढीमर करकबेल,सूर्यांश लोधी,निखिल यादव प्रथम रहे।
सभी खिलाड़ियों का सम्मान शील्ड,मेडल ,प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम व्यवस्था में मार्गदर्शक श्री एस आर चडार, श्री एच एस पटेल प्राचार्य ,श्रीमती कृष्णा ठाकुर, श्री बी एस मेहरा, श्री अजय तिवारी, श्री हरिओम नेमा ,कबड्डी बालक प्रभारी श्री भीकम पटेल, श्री मुकेश पटेल, श्री प्रमोद सराठे, श्री बसंत साहू,,बालिका कबड्डी प्रभारी श्रीमती परवीन बानो,गुलशाना उस्मानी,क्षमा लोधी,शारदा दुबे ,श्री प्रकाश नेमा, खो खो प्रभारी श्री महेंद्र लोधी, श्री प्रसन्न कुर्मी, श्रीमहेंद्र विश्वकर्मा, श्री विनीत पटेल, रीता ठाकुर,, बालीवाल प्रभारी श्री बलराम पटेल, श्री पवन पटेल, श्री पूरन सिंह लोधी श्री कमलेश दुबे, श्री अभिताभ जैन,,, 100,,200,,400 बालक बालिका दौड़ प्रभारी श्री दीपक सोनी, श्री केदार झरिया, श्री मनीष उमरे , श्री राम कुमार पटेल, श्री बीरेंद्र पटेल, श्री विनोद मेहरा, श्री कमल नेमा, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री प्रमोद चौधरी, श्री राजेश स्थापक, श्रीमती छाया गुप्ता, श्रीमती मोहनी ठाकुर, श्रीमती रेखा वैष्णव, श्रीमती शकुंतला उइके की भूमिका सराहनीय रही।अन्य व्यवस्थाओं में श्रीमती गीता बाई तथा श्री राजेश अग्रवाल का योगदान रहा।सभी बच्चों की सराहना करते हुए,सभी अतिथियों का,सहयोगी शिक्षकों का आभार प्रकट संस्था प्राचार्य श्री रघुवीर सिंह लोधी ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सत्यम नेमा शिक्षक पिपरिया मुशरान ने किया।
0 Comments