विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक संपन्न


विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
विहिप जिले के 1000 गांव में बनाएगा हित चिंतक
 संपादक हेमराज विश्वकर्मा
 HR Times new नरसिंहपुर :- विगत दिनों चौबे धर्मशाला बरमान में संपन्न हुई  बैठक जिसमे विश्व हिन्दू परिषद के आगामी कार्यक्रम हितचिंतक अभियान की विस्तृत  योजना तैयार की गई, एवं तय किया गया की विश्व हिन्दू परिषद् के पदाधिकारी/कार्यकर्ता 1000 गांव में प्रत्यक्ष रूप से पहुंचकर विहिप के हितचिंतक बनाएंगे। और गांव गांव में हिंदू समाज के जीवनमूल्य की रक्षा व सुरक्षा के लिए गांव गांव में सघन जनसंपर्क कर कार्यकर्ता तैयार करेंगे और हितचिंतक अभियान के माध्यम से समाज में एक सशक्त हिन्दू खड़ा करेगे जो अपने धर्म समाज और संस्कृति की रक्षा सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर होगे , जिसका लाभ समाज को प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होगा, जिस गांव या मोहल्ले में विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल का 1 भी  कार्यकर्ता है तो उस गांव या मोहल्ले में एक भी हिन्दू बहन लवजिहाद का शिकार नहीं होगी,और एक भी हिन्दू परिवार का धर्मांतरण नही होगा, इतना ही नहीं धर्मांतरित हिंदू परिवार का विश्व हिन्दू परिषद् पुनःघर वापसी कराएगा, अतः विश्व हिंदू परिषद समाज से अपेक्षा करता है कि अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हितचिंतक अभियान का हिस्सा बने ।
और (06 नवम्बर से 20 नवम्बर तक ) आज की बैठक में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांत कार्याध्यक्ष श्री भास्कर जी चौबे, जिला संगठन मंत्री अभय जी, जिला उपाध्यक्ष सुनील जैन, सुबोध शर्मा, खुमान सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम साहू, जिला मंत्री बी डी चढ़ार, परमानंद डेहरिया, जिला सत्संग प्रमुख जितेन्द्र पटेल, विमलेश कौरव, जिला धर्मप्रसार प्रमुख लक्ष्मण वैष्णव, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख प्रभात उदेनिया, रोहित मेहरा, जिला गौ रक्षा प्रमुख महेंद्र सराठे, जिला मठ मंदिर प्रमुख भोजराज लोधी, जिला विद्यार्थी प्रमुख विक्रम पटेल, प्रखंड अध्यक्ष करेली कैलाश पटेल, उपाध्यक्ष करेली आकाश उपाध्याय,नगर संयोजक राजकुमार ठाकुर,प्रखंड तेंदूखेड़ा अध्यक्ष धनंजय तिवारी, सयोंजक निखिल अग्रवाल, अभिषेक रिछारिया, एवं अन्य  जिला प्रखंड के  दाईत्ववान पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments