श्री राय ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ

श्री राय ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ
 संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

संवाददाता विमलेश श्रीवास

HR Times News नरसिंहपुर सालीचौका  :- वीते दिवस सालीचौका समीपस्थ ग्राम बसुरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आनंद मेले का शुभारंभ किया जिसमें नगर के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता प्रखर राय उपस्थित हुए।
                इस कार्यक्रम की शुरुआत में श्री राय द्वारा माँ सरस्वती जी के तेल चित्र पर पुष्प माला अर्पित, कर पूजन अर्चन किया इसी तारतम में प्रखर राय द्वारा लाल रिविन काटकर मेले का उद्घाटन किया, मेले में शासकीय शालाओं के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व खेल खिलौनों के स्टॉल लगाए गए थे ।
          स्कूली बच्चों व बच्चियों से परिचय करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु श्री राय ने मेले के सभी स्टालों से सामग्री खरीदी, और सभी बच्चों के मनोबल बढ़ाएं इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच कमलेश सिलोकिया, व ग्राम सचिव रामचरण पटेल, शाला प्राचार्य आर.डी सिलावट, आयोजक चित्रा पांडे शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राओं सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments