बाल दिवस को बाल सप्ताह के रूप में मनाएगा आई के आई पी एस स्कूल
बाल सप्ताह के प्रथम दिन केक काटकर, कुर्सी दौड़ चिरंका, बैलेंस का आयोजन कर, मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर करेली - नवोदित विद्यालय आई के आई पी एस करेली ने भारतवर्ष के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते हैं का जन्म दिवस उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एव केक काटकर कर मनाया गया। बच्चों में सर्वांगीण विकास हेतु शारीरिक रूप फिट होना आवश्यक इस हेतु ठंड के समय मे बच्चों को वार्मअप कराया जाता है इसकी शुरुआत बाल दिवस से ही की गई जिसमें कुर्सी दौड़, कंचा बैलेंस दौड़, भी आयोजित की गई, इसी के साथ विद्यालय के संस्थापक एवं संचालक पं. योगेश संतोष भारद्वाज ने बाल दिवस को पूरे सप्ताह तक बाल सप्ताह के रूप में मनाये जाने की घोषणा की, जिसमें ताइकॉण्डो, बालमेला, खो - खो, बॉल काउंटिंग, विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 17 नवंबर को बालमेला एवं फैंसी ड्रेस प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा, जिसमे कक्षा नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्र छात्राएं भारत दर्शन विभिन्न राज्यो के परिधान पहनकर कराएंगे। साथ ही बाल मेला में नन्हे मुन्नों के द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों की बगिया भी सजाई जाएगी। इस कार्यक्रम में प्राथमिक भूमिका संस्कृतिक प्रभारी दीक्षा शर्मा, मुस्कान पटेल, गुरनीत लम्बा, प्रबंधक अनुराग कौरव, बालबाड़ी प्रभारी किंडर गार्टन प्रभारी साक्षी शर्मा, विद्यालय प्रभारी प्रीति पस्टारिया, शिक्षक प्रमोटर अफ्शा खान, खेल प्रभारी आरती राजपूत, महिमा श्रीवास्तव, कायनात खान, ने अपने अपने विभाग की सम्पूर्ण तैयारी कराई जिससे छात्र छात्राएं अपने स्टाल व्यवस्थित लगा कर व्यवस्थित प्रदर्शन कर सकें।
0 Comments