वरिष्ठ जन परिषद ने पेंशनर साथियों के 80 वर्ष पूर्ण होने पर किया सम्मान

 वरिष्ठ जन परिषद ने पेंशनर साथियों के 80 वर्ष पूर्ण होने पर  किया सम्मान

 
संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर :- क्षेत्रीय वरिष्ठ जन परिषद द्वारा श्री राम जानकी मंदिर हाउसिंग बोर्ड कालोनी  पर 80 वर्ष पूर्ण करने वाले  वरिष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया । सुख स्वास्थ्य व दीर्घायु की मंगल कामना के साथ संकीर्तन समाज के सदस्यों द्वारा हरिनाम संकीर्तन, श्री हनुमान चालीसा पाठ पाठ का आयोजन किया गया।  जीवन के 80वर्ष पूर्ण होने पर  सेवानिवृत  आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी  डॉ व्ही0पी0 गिरदौनिया जी , सेवानिवर्त प्राचार्य रमेश कुमार जी नेमा, चिकित्सा के क्षेत्र में केदार प्रसाद गुप्ता, एवम् जन्मदिवस पर गणेश कुमार चतुर्वेदी का सनातन संस्कृति के अनुसार वरिष्ठजनों का क्षेत्रीय वरिष्ठजन परिषद द्वारा शाल-श्रीफल, तिलक व पुष्पहार से सम्मान कर सुख स्वस्थ्य जीवन हेतु मंगल शुभकामनाएं दीं।

 ये भी रहे मौजूद 

क्षेत्रीय वरिष्ठजन परिषद के अध्यक्ष डॉ महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सीबी शर्मा, सचिव पं. गणेश चतुर्वेदी , संरक्षक रमाकांत गुप्ता, आर.के.नेमा ,महेश नेमा, सी बी नेमा, एस के चतुर्वेदी, शिवचरण सेन, ए के नेमा, के के नामदेव ,श्रवण कुमार पटेल, सीएस कोरी, गिरीश सक्सेना, आर के पटवा, यूएस उपाध्याय, डीपी तिवारी सहित संकीर्तन समाज के सदस्यों की उपस्थिति रही।
 कार्यक्रम का संचालन कवि अशोक त्रिपाठी, अरुण खरे, द्वारा किया गया । ज्ञातव्य हो की वरिष्ठ जन परिषद द्वारा समय समय पर जन्मदिवस एवं शुभ अवसर पर सभी पेंशनर वृद्ध साथियों के सुख स्वास्थ्य जीवन हेतु सुंदरकाण्ड, हनुमान चालीसा पाठ, सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो उम्र के इस पड़ाव में वृद्धजन के लिए संजीवनी है।

Post a Comment

0 Comments