HR Times News नरसिंहपुर जिले में लंबे समय से कानून व्यवस्था ध्वस्त है, जुआ, सट्टा अवैध शराब की सूचनाएं लगातार आ रही है । थानों में पुलिसकर्मियों द्वारा आमजनों को परेशान करने की बाते आए दिन सामने आ रही है। अभी कुछ दिन पहले तेंदूखेड़ा थाने का वीडियो सामने आया जिसमे टीआई फरियादी को गाली गलौज कर रहे हैं यही नहीं वहां खड़े लोग थाने के अंदर फरियादी को गाली गलौच कर धक्का मुक्की कर रहे। फरियादी एसपी साहब से गुहार लगाता है और साहब जांच की बात कहकर बात समाप्त कर देते हैं। जिले की कानून व्यवस्था के चलते ऐसी स्थिति में आम जनता कहाँ जाए, कांग्रेस इस मामले में पीड़ित पक्ष के साथ है। लेकिन सवाल यह है कि अन्य मामलों में सड़कों पर हंगामा करने वाली भाजपा, भाजयुमो, एबीवीपी और अन्य संगठन ऐसे मामलों पर चुप क्यों रहते हैं। थाने में कानून व्यवस्था को धत्ता बताने वाले कोई भी हो उन्हें कठोर सजा मिलनी चाहिए। यह मांग युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई करती है और भाजपा से यह आग्रह करती है कि वह इस मामले में आगे आये , अगर नहीं आती तो यह मान लिया जाए कि वह भाजपा के ही संरक्षण के लोग थे जो सरेआम कानून को हाथ मे ले रहे थे। वीडियो में सब स्पष्ट होने के बाद भी थाना प्रभारी का पीड़ित की फरियाद न सुनना और एसपी साहब को गुमराह करना भी अपराध है । बाइट के अनुसार एसपी साहब का सब कुछ देखते हुए भी कोई कठोर कदम न उठाएं जाना राजनीतिक दबाव जैसा लग रहा है। नरसिंहपुर की पुलिस कभी इतनी कमजोर नजर आई, जितनी भाजपा सरकार में है अगर गुंडों को ही थाने चलाना है तो पुलिस हटा देना चाहिए और थानों को गुंडों के हवाले कर देनाा चाहिए।
0 Comments