पिपरिया रंकाई में शौचालय निर्माण व अन्य कार्यों की कलेक्टर को शिकायत करने के बाद, नहीं हुई जांच,
नरसिंहपुर जनपद पंचायत करेली अंतर्गत वाली आने वाली ग्राम पंचायत पिपरिया राकई मे अधिकांश नागरिको ने बताया कि शौचालय अपनी राशि से बनाए गए है फिर भी इन शौचालय की राशि निकल जाने कारण हम हितग्राहियों को शौचालय की राशि प्राप्त नहीं हुई l ग्राम पंचायत पिपरिया रांकाई निवासी डालचंद पटेल की बबली बाई पटेल ने बताया कि कलेक्टर को 1 अक्टूबर को जनसुनवाई में शिकायत करने के बाद जांच करने वाले अधिकारी आए और फोटो खींचकर ले गए। बताया नहीं कि किस कारण शौचालय की फोटो ले जा रहा है इसी तरह ग्राम के निवासी राजकुमार पटेल ने बताया कि हमारे यहां के शौचालय को पूरी तरह से नहीं बनाया गया है सिर्फ सीट डालकर इतिश्री कर ली है।
इसी तरह शिवकुमार मेहरा ने भी बताया कि हमारे यहां जो शौचालय बना है वह हमने स्वयं के पैसे से आधा बनाया है l इसकी राशि भी निकाली गई है अशोक कुमार पटेल के पुत्र ने बताया कि हमारे यहां कई वर्षों से बने हुए शौचालय की फोटो अलग-अलग तरह से खींच कर फोटोग्राफ्स के सहारे कई शौचालय को इन लोगों के द्वारा दर्शाया गया है और राशि निकाल ली गई लेकिन इसी तरह रतुआटोला में रहने वाले गरीब परिवारों ने भी बताया है कि हम लोगों के मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं l हमको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है जबकि ग्राम के अमीर आदमियों को इस योजना का लाभ मिला है । मुक्तिधाम के पास बने हुए शौचालय का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ । शौचालय की दीवारों में दरार आ गई है l जबकि इनका निर्माण पिछले 3 महीनों से किया गया है और यह भी निर्माण पूरा नहीं हुआ है l ग्राम के ग्राम के अधिकांश नागरिकों ने बताया कि कलेक्टर को जनसुनवाई शिकायत करने के बाद भी कोई सार्थक कार्यवाही नहीं हो सकी शिकायत पर जांच करने वालों ने हमारे कोई बयान नहीं लिए और अपनी मर्जी से जांच कर ली l
0 Comments