ठेकेदार की लापरवाही, वर्षो के विकास की खुली पोल, निर्माणकार्य बंद



ठेकेदार की लापरवाही, वर्षो के विकास की खुली पोल, निर्माणकार्य बंद 
 
आंगनबाड़ी भवन के दरवाजे पर ही बजबजा रही गंदगी जिम्मेदार कौन
HR Times News नरसिंहपुर   जनपद पंचायत गोटेगांव अंतर्गत  ग्राम मुगली में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य 5 बरसों से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों में चर्चा है कि आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य 5 सालों में पूर्ण क्यों नहीं हो रहा है। महिला बाल विकास के अधीनस्थ शाखा मुगली आंगनबाड़ी  शासकीय माध्यमिक शाला कक्ष में पिछले 5 वर्षों से लगातार आंगनवाड़ी के बच्चों को बैठाया जा रहा है।  ग्राम पंचायत एवं आंगनवाड़ी निर्माण कार्य समिति ठेकेदार की मनमानी के चलते, आंगनवाड़ी निर्माण कार्य 5 साल से बंद पड़ा हुआ है। जिसमें झाड़ पेड़ ऊग आए हैं स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन की दुहाई देने वाली सरकार भी इन जैसे ठेकेदारों का कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है और यह स्वच्छता अभियान के चलते साफ-सफाई भी नहीं करवाते हैं । शासन प्रशासन इस ओर ध्यान दें ताकि आंगनवाड़ी निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके। और हो रही गंदगी भी साफ हो सके ।

Post a Comment

0 Comments