ग्राम पंचायत मुंगेली में स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं जिम्मेदार पंचायत को कोई सरोकार नहीं

ग्राम पंचायत मुंगेली में स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं जिम्मेदार पंचायत को कोई सरोकार नहीं
HR Times News नरसिंहपुर   जनपद पंचायत गोटेगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम मुंगली में  विकास की पोल पर पोल खुलती जा रही हैं। मुंगली में 5 साल हो गए सी सी रोड बने हुए लेकिन  ग्राम में गंदगी बजबजा रही है रोड के दोनों साइड जो नालियां बनना था वह आज तक नहीं बनी, इसी कारण सीसी रोड के ऊपर से गंदा पानी और गंदगी का आलम देखा जा रहा है स्वच्छता अभियान की सरासर धज्जियां उड़ाई जा रही है।  ग्राम मुगली में बनाए गए सीसी रोड के दोनों ओर नालियां नहीं बनाई गई है जिससे ग्रामवासीओ के घर का निस्तारी का पानी रोड पर बहाने ग्रामीण मजबूर है। रोड से आने-जाने वाले ग्रामीणों को उसी गंदे पानी से निकलना पढ़ रहा है निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इससे ग्राम पंचायत मैं विराजमान कारणों को कोई सरोकार नहीं है प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए जिससे ग्रामवासी परेशान न हो सकें 

Post a Comment

0 Comments