HR Times News नरसिंहपुर :- प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश मुख्यमंत्री जनसहयोग योजना के तहत रौसरा ग्राम पंचायत बिपतपुरा में नरसिंहपुर विधायक पहुंचे कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्वागत सम्मान किया गया ।
नरसिंहपुर विधायक ने जन सहयोग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी ।
वही ग्राम सरपंच ज्योति मुलायम पटेल द्वारा ग्राम पंचायत से सहयोग की अपेक्षा रखी जिस पर विधायक ने 5 वर्षों तक सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे कहा ।
विपतपुरा निवासी समाजसेवी एन के नरवरिया ने मेन रोड मगरधा चौराहे से गर्ल्स कॉलेज चौराहे तक जर्जर रोड से होने वाली परेशानी से अवगत कराया एवं रोड को जल्द से जल्द बनवाने की बात रखी ।
यह कार्यक्रम पवन मैरिज हॉल मे दोपहर 12:00 बजे शुरू हुआ ।
0 Comments