ग्राम पंचायत इंडिया मैं सड़कों पर फैल रही गंदगी ग्रामीण परेशान स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन उड़ रही धज्जियां
HR Times News नरसिहपुर करेली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की गाडरवारा तहसील के गांवों में धज्जियां उड़ाने का कार्य जिम्मेदारों द्वारा किया जा रहा है। सड़कों, गलियों में लगे गंदगी के ढेर व कचरे से लबालब भरी नालियां सफाई अभियान के दावे की पोल खोल रही है। सफाई व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी संभालने वाली संस्था ग्राम पंचायत द्वारा सफाई का कार्य नहीं कराया जा रहा है। फलस्वरूप ग्रामीण गंदगी के बीच गुजर बसर करने को मजबूर हैं। जनपद पंचायत चावरपाठा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंडिया में नियमित रूप से सड़कों, नालियों की सफाई कराने का कार्य नहीं कराया जा रहा है। रोजाना सफाई कार्य नहीं होने से सड़क व नालियां गंदगी से भरी पड़ी है। वैसे तो साफ सफाई के नाम पर पंचायतों में हजारों रुपए खर्च किए जा चुके है परंतु साफ सफाई कही दिखाई ही नहीं देती। ग्रामीणों की मानें तो ग्राम अंडिया में कई वर्षो से साफ सफाई का कार्य नही कराया गया है।यहां तक कि दिवाली जैसे त्यौहार पर भी गांव की गलियां कचड़े के ढेर से भरी पड़ी है। आपको बता दे की ग्राम अंडिया हमेशा सुर्खियों में बनी रही है चाहे स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाने में रही हो या सरपंच की कुर्सी पर ससुर का कब्जा जमाए रहने वाली बात रही हो परंतु जिम्मेदार आला अधिकारी इस पंचायत की ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझते,सिर्फ कार्यवाही के नाम पर जांच चल रही है यह कहते नजर आते है।
सरपंच को 4 महीने हो गए पदभार ग्रहण किए हुए नहीं हुए एक भी काम
जैसे तैसे 7 वर्ष में पंचायत चुनाव संपन्न हुए,और चुनाव संपन्न होने के बाद भी सरपंच को अपने दायित्व समझ नही आ राहे,पदभार ग्रहण करने के बाद 4 महीने बीत गए परंतु सरपंच द्वारा ग्राम में एक भी कार्य नही कराया गया यहां तक की दीपावली जैसे त्यौहार में भी ग्राम की साफ सफाई नही कराई गई,तो वही दूसरी तरफ स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते सरपंच नजर आ रही है।गांव की गलियां गंदगी से लबलबा रही है,जगह जगह कचड़े का ढेर लग रहा है।परंतु सरपंच महोदया को समय नही की वो अपने ग्राम की समस्या का समाधान कर सके,अब ग्रामीणों का कहना है की जब गांव में साफ सफाई ही नहीं हो रही तो स्वच्छता कर किस बात का देगे।अब सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए की अगर उन्हें स्वच्छता कर चाहिए तो उन्हे नियमित गांव की साफ सफाई पर ध्यान देना आवश्यक है।
0 Comments