प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने नशे में धुत होकर फेंके हर तरफ अंडे


प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने नशे में धुत होकर फेंके हर तरफ अंडे
प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

नरसिंहपुर सालीचौका, बीते दिनों श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ युवा तत्वों ने हंगामा किया, प्राप्त जानकारी अनुसार नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड क्रमांक छै में विराजमान श्री गणेश प्रतिमा को मुकुंद बाबा समिति द्वारा विराजमान की गई थी जो 12 दिवस पूजन पाठ उपरांत विसर्जन (लेट) करते हुए बीते सोमवार की संध्या को समिति द्वारा गणेश प्रतिमा को ट्रैक्टर ट्राली पर विराजमान करके डीजे गाजे बाजे के साथ युवाओं की टोली मुख्य मार्गों से होते हुए सब्जी बाजार व गुड़ बाजार पहुंचती है। आगे  बारहा अमांडा चौराहे के पास पहुंचते ही कुछ चार पांच नशैलची युवा गाते नाचते नशे की हालत में दिखाई दिए, तभी अचानक श्री गणेश प्रतिमा के आमने-सामने और उस चौराहे पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अंडों की बरसात कर दी, जिससे वहां का माहौल अचानक से खराब हो गया, कुछ युवाओं द्वारा लोगों के ऊपर अंडे फेंके गए, जिससे लड़ाई झगड़ा होते होते बचा ,समिति के युवा तालाब में गणेश विसर्जन प्रतिमा ले जा रहे थे तभी कुछ तत्वों ने हिंदू धर्म को नुक्सान पहुंचाया व परंपरा के अनुसार चतुर्थी पर विराजे भगवान श्री गणेश का अपमान किया गया एवं अंडे फेंक कर लोगों का अपमान भी किया गया, जिसका वीडियो लगातार दो दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखते हुए लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है , दूसरी ओर ऐसे शरावी तत्वों पर कोई कार्रवाई किसी के द्वारा नहीं की गई । जिसको देखते हुए व ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने हेतु स्थानीय समिति ने मंगलवार दोपहर को अज्ञात तत्वों के खिलाफ जिन्होंने अंडे फेंके थे और लोगों के साथ बदतमीजी की थी पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन मैं उपस्थित युवा साथी में  अर्पित राय ,पप्पू पटेल, सोनू राय सोनू चौकसे ,शिवम राय अनिमेष पाली, विक्रम शेजवार, मयंक लोधी, रोहित वर्मा ,संतु लोधी, नीलेश मेहरा, पवन वर्मा, आदित्य खरे, रोहित वर्मा, प्रमोद बल्होत्रा, रितिक राय एवं नगर के समाजसेवी समिति सदस्य और धार्मिक संगठन के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments