दमोंह०तेंदूखेडा़
तेंन्दूखेड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 12 में करीब 60 वर्षो से डली 11 केवी की लाइन खिंची हुई है।जिसमे अनेक खामियां आ गई है।वर्षो पुरानी लाइन होने से तारो में खिंचाव आने से तार झूलने लगे हैं।चुकी लाइन घरों के पास से गुजरी है जिससे इन वारिश के दिनों में करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। वार्ड क्रमांक 12 मस्जिद के आगे गरीब लोगों ने प्लाट खरीद कर उनकी विधि अनुसार रजिस्ट्री की गई और लोगो ने अपने अपने घर बनाये।मगर यह जो लाइन बिछी हुई है उनके खम्भो से खंभों की दूरी अधिक है इसलिये तार झूलते हैं।अगर बीच मे एक खम्भा गढ़ जाए तो तार का हिलना बन्द जो जाए।पिछले दिनों हुई बारिश से तार लक्ष्मण रैकवार के घर मे टकराने से भारी स्पार्क होने से रात भर लाइट गोल थी।मगर सुबह विद्युत कर्मचारियो ने उस तार को लक्ष्मण रैकवार के घर में इंसुलेटर के माध्यम से ठोक गए थे।मगर कल हुई तेज वारिश ओर आधी से वह इंसुलेटर उखड़ गया हैं ओर तार पुनः घर से टकराने लगा है और तेज स्पार्क कर रहा है।तार घर से टकराने से घर1मे करंट आ रहा है जिससे कभी भी रैकवार परिवार के सदस्य करंट की चपेट में आ सकते हैं।वही स्पार्क करने से तार भी जल रहा है तार जलने से तार कभी भी टूट सकता है और जहा यह तार गिरेगा वहां हल्के भाई का यादव घर का ओर बाहर उनके मवेश बंधे हुए रहते हैं और हेमराज चक्रवर्ती, भूरा साहू, शरमन यादव ,अभिषेक सेन,प्रकाश रैकवार का आना जाना रहता है एवम उनके बच्चे भी खेलते हैं।अगर तार टूटा तो जान एवम माल का बहुत नुकसान हो सकता है।समस्त मोहल्ले वासियो ने विभाग को नगर परिषद को सामूहिक आवेदन दे दिया है मगर बिद्युत विभाग कहता है कि हम कुछ नही करेंगे आपको यहां घर नही बनाना चाहिए था।लोगो की माग है कि यहां एक विद्युत पोल खड़ा करके लाइन को उचा किया जाए तथा छतिग्रस्त तार को बदला जाए।
बिद्युत मंडल तेन्दूखेड़ा अधिकारी रोहित जैन को फोन लगाया तो इन्होंने कहा कि हम बाद में बात करेंगे अभी में मीटिंग हु
0 Comments