हेमराज विश्वकर्मा
HR TIMES NEWS नरसिंहपुर आज मप्र, पेंशनर्स समाज के आवाहन पर तहसील शाखा करेली की बैठक एस, के, चतुर्वेदी अध्यक्ष मप्र पेंशनर्स समाज जिला की अध्यक्षता में सीआर कौरव प्रदेश संगठन सचिव मप्र, छत्तीसगढ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन की विशेष उपस्थिति में राम मंदिर प्रांगण करेली में आयोजित की गई। जिसमे आगामी 5 सितम्बर से 9 सितम्बर तक होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान किया गया। और 5 सितम्बर को प्रभात फेरी,6 सितम्बर को हनुमान चालीसा पाठ,7 सितम्बर को सुंदरकांड पाठ,8 सितंबर को सद्बुद्धि यज्ञ एवं 9 सितम्बर को सभा, प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री को 6 वे एवं 7 वे वेतनमान का 32 एवं 27 माह का एरियर्स भुगतान,34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता,धारा 49 की समाप्ति एवं चिकित्सा सुविधा आदि मांगों का ज्ञापन सौंपा जावेगा। इस अवसर पर हरगोविंद शर्मा तहसील अध्यक्ष, पी, एन, वर्मा सचिव, ओम प्रकाश सुर्गेया,वरिष्ठ संरक्षक तुलसी राम रघुवंशी, विजय शंकर ज्योतिषी ए, पी,मेहरा, राकेश रघुवंशी सहित अनेक साथी उपस्थित रहे। अंत में स्व, जी, के,श्रीवास्तव एवं जी, एस, शर्मा को दो मिनिट की मोन श्रद्दांजली अर्पित की गई।
0 Comments