पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व पर चल रहे धार्मिक आयोजन
संवाददाता देवेंद्र बुनकर की रिपोर्ट
HR TIMES NEWS नरसिंहपुर करकबेल:- पंचायती दिगमबर जैन मंदिर करकबेल में प्रतिदिन ब्रह्मचारी भैया बाहर से पधारे सांगानेर से आए हुए शुभांशु जैन एवं आदि जैन के द्वारा प्रतिदिन दस धर्मों के बारे में बताते हुए आज उत्तम आर्जव के बारे मे बताया
कि यदि हमें अपने अपने जीवन को ऊंचा उठाना है इसलिए आर्जव धर्म आत्मा के साथ निवास करें उसके लिए अपने अंदर तीन शत्रु के साथ आपको युद्ध करना पड़ेगा और अपने जीवन से बाहर करना पड़ेगा तो पहला शत्रु दिखावटी दूसरा शत्रू बनावट तीसरा शत्रु है सजावट इन तीन महा शत्रुओं के साथ हम सभी को युद्ध प्रारंभ करना है जिनके जीवन में यह तीन शत्रु हैं तब तक यह मान के चलना है कि अभी उनका मोक्ष मार्ग में रुकावट वाला मामला चल रहा है मंदिर जी में प्रतिदिन सुबह भगवान का अभिषेक एवं पूजन श्रावक श्राविकाओं द्वारा लगन के साथ किए जा रहे एवं रात्रि में रात्रि में संगीतकारों के द्वारा भगवान की आरती बड़े नाच गाने के साथ की जा रही है एवं आरती के पश्चात ब्रह्मचारी भैया शुभांशु जैन आदि जैन द्वारा दस धर्मों के बारे में प्रतिदिन प्रवचन किए जा रहे हैं एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रश्न मंच कुर्सी दौड एवं अन्य प्रकार की प्रतियोगिताएं की जा रही है एवं पारितोषिक का वितरण भी किया जाता है
0 Comments