नवनिर्वाचित सरपँच ने लगाए पूर्व सरपँच पर रिकार्ड ना देने के आरोप, सात सालों से जल कर का नही है हिसाब

दमोह/तेदूखेंडा़ 
संवाददाता-लक्ष्मण रैकवार
तेंन्दूखेड़ा मुख्यलय से 22 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पतलोनी में नवनिर्वाचित सरपँच तिज्जो बाई गोड़ ने  पूर्व सरपँच उद्देत अहीरवाल के खिलाफ दिनाक 2/9/22 को मुख्य कार्य पालन यंत्री जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा को लिखित शिकायती आवेदन ,आवेदन ने सरपँच ने कहा है कि पूर्व सरपँच द्वारा ग्राम पंचायत की 
MB (मेंटनेश) रिकार्ड में नही दी गयी है जिस कारण उन्हें पँचायत संचालन करने में बहुत परेशानी आ रही है।तिज्जो बाई ने लिख कर अधिकारियों को सूचित किया है कि उनके पास पँचायत का कोई रिकार्ड नही है मनरेगा सम्बन्धी एवम पी एम आवास की जानकारी अप्राप्त होने के कारण में हितगृहिओ की के किश्ते जारी नही कर पा रही हूं।बिजली का बिल क्रमशः  IVRS  - 1172012044 की राशि 76340 ओर IVRS--1172016345 की बकाया राशि 153469 ओर IVRS ---1172018213 की शेष राशि 148699 पूर्व से शेष है जिसकी जिम्मेदारी पूर्व सरपँच ओर सचिब की मानी जायेगी क्योकिग्राम पंचायत की जल कर बसूली पूर्व सरपँच उद्देत अहीरवाल एवम पंम्प संचालक प्रीतम सिंह पंच पति द्वारा राशि को बसूला गया है और इन्ही ने अपने निजी उपयोग में खर्च किया है।सरपँच तिज्जो बाई ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि दिनाक 13/8/15 से 30/12/21तक का रिकार्ड सहित सारी राशि जमा करवाई जाए।जिससे ग्राम पंचायत का विकास हो सके।

इनका कहना हैं
जनपद पंचायत सीईओ हलधर मिश्रा ने बताया है कि आवेदन को संज्ञान में लेकर जाच कमेटी बना दी गई है और जाच भी प्रारम्भ हो गई है जाच होते ही स्थिति स्पष्ट होगी

Post a Comment

0 Comments