अयोध्या वासी वैश्य बुजुर्गों व नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
HR TIMES NEWS नरसिंहपुर सालीचौका बीते दिवस श्री अयोध्यावासी वैश्य गुप्ता समाज द्वारा समाज के बुजुर्गों, एवं नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शाल ,श्रीफल,और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान करेली आये स्वजातीय पदाधिकारी बैजनाथ गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, ने नगर के बुजुर्ग,छोटे लाल गुप्ता बैरागढ़ वाले श्रीराम गुप्ता, तथा वार्ड नं 8 से निर्वाचित पार्षद श्रीमति सोनम गुप्ता की अनुपस्थिति में गोलू गुप्ता को शाल श्रीफल ,और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर के गुप्ता समाज के बरिष्ठ लक्ष्मी नारायण गुप्ता, वृंदावन गुप्ता,, सत्यनारायण गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, नरेश चंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, ओंकार गुप्ता ,मुकेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, यशवंत गुप्ता , अरविंद गुप्ता,आदर्श गुप्ता आदि स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।
0 Comments