शराब दुकान से क्षेत्रीय महिलाओं का निकलना हुआ दूभर आए दिन हो रहे विवाद


इतवारा बाजार शराब दुकान से क्षेत्रीय महिलाओं का निकलना हुआ तू घर आए दिन होते है विवाद
 Hemraj Vishwakarma 

HR TIMES  NEWS  नरसिंहपुरः  शराब दुकान को हटाने की मांग पिछले 17 वर्षो से चली आ रही है। परंतु अफसोस है कि शासन-प्रशासन जायज मांग की अनदेखी करता चला आ रहा है । चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में सामाजिक कार्यकर्ता ने धरना प्रारंभ होते ही शासन प्रशासन को अपने वक्तव्य में लताड़ा है  कि इतवारा बाजार शराब की दुकान के कारण एक बड़ी आबादी के लोगों का निकलना दूभर है। ना तो यहाँ के बाशिंदे ना तो मंदिर का उपयोग कर पा रहे है ना नपा द्वारा बनाया हुआ मंगल भवन का उपयोग कर पा रहे है और जहां देखो वहीं स्वच्छता अभियान को शराबी असामाजिक तत्व पलीता लगा रहे है स्थानीय महिलाएं सबसे ज्यादा परेशानी उठा रही है। सुबह से लेकर देर रात तक शराबी यहां शराब के नशे में झूमते नजर आते हैं। और शाम ढलते ही इस क्षेत्र में शोर-शराबा हंगामा और विवाद का होना आम बात हो गई है। उक्त धरना स्थल पर समर्थन करते हुए इतवारा बाजार क्षेत्र के अनेक रहवासियों ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2005 से अनेक बार शराब दुकान हटाने के लिए ज्ञापन सौंपे लेकिन धनबल के प्रभाव में प्रशासन ने शराब दुकान हटाने का आवश्वासन तो दिये परंतु शराब दुकान अभी तक यथावत है। शराब दुकान के कारण उक्त क्षेत्र में चारो तरफ गंदगी का आलम बना रहता है और पूरे इतवारा  बाजार क्षेत्र में खुलेआम लोग शराब पीते नजर आते हैं। लेकिन यह सब जमावड़ा ना तो स्थानीय प्रशासन को दिखता है और ना ही राजनीतिक तंत्र को साहब जी शराब दुकान के समीप हनुमान मंदिर है और दो कदम चल कर शनि मंदिर इन दोनों के बीच मंगल भवन इन स्थानों का भी लोगबाग उपयोग नहीं कर पाते ।
 जो सार्वजनिक स्थल है उनका महिलाएं भी उपयोग नहीं कर पा रही हैं आए दिन शराबियों के विवाद के कारण लोग मंदिर जाने से महिलाएं हिचकिचाती हैं जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बार-बार कहते हैं जहां लोगो को शराब दुकान से परेशानी है वहां शराब दुकान नही रहना चाहिए । किन्तु प्रशासन मुख्यमंत्री की बातों और निर्देशों की अवहेलना करता चला आ रहा है। और परेशानी क्षेत्रीय आवाम को उठानी पड़ रही है

Post a Comment

0 Comments