एनटीपीसी किसानों का धरना लगातार जारी।


एनटीपीसी किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी
HR  TIMES NEWS नरसिंहपुर गाडरवारा :-
प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
एनटीपीसी से प्रभावित किसानों द्वारा एनटीपीसी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है यह आंदोलन दिनांक 29 अगस्त से जारी है आंदोलन में दिन प्रतिदिन क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधि किसानों का समर्थन के लिए पहुंच रहे हैं आंदोलन में आज चौथे दिन सांसद प्रतिनिधि देवी सिंह कौरव  एवं कौरव महासभा से राव वीरेंद्र सिंह जी का आगमन हुआ उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर सभी मांगों का समर्थन किया और कहा गया कि एनटीपीसी को कुछ मांगें तत्काल रुप से मान लेना चाहिए और बाकी अन्य मांगों पर एनटीपीसी अपनी सहमति कर सकती है जिसको वह अपने उच्चाधिकारियों के साथ मिलकर सभी समस्याओं का समाधान निकल सकते है इसके साथ ही दोपहर बाद लोकसभा प्रत्याशी श्री दीवान शैलेंद्र जी एवं अभिनय ढिमोले जी का आगमन हुआ उन्होंने भी किसानों की समस्याओं को समझा किसानों ने भी अपनी सभी समस्याओं से अवगत कराया और किसानों के आंदोलन का समर्थन भी किया है।

Post a Comment

0 Comments