ग्राम पंचायत झलोन में नही बना शांति धाम में सेड वारिश के दिनों में होती है परेशानी(मूलभूत कार्यो में खर्च नहीं किया और 15 लाख रुपये का गबन हो गया)

दमोंह०तेंदूखेडा़
संवाददाता - लक्ष्मण रैकवार
सरकार द्वारा आदमी के जन्म से लेकर मरने तक के लिए कई योजनाएं बनाई है जिससे लोगो को परेशानी ना हो।और योजनाओं का सही से क्रियान्वयन हो सके इसलिये उन पर प्रशानिक अमला भी बैठाया गया है।ग्रामीण स्तर के विकास को नए आयाम देने के लिये ग्राम पँचायत को जिम्मेदारी सोपी गयी है।ग्राम पंचायत का कर्तव्य बनता है कि वैसे आम जन जीवन मे आने वाली समस्याओं को कम करे।मगर कुछ ग्राम पंचायतों का मन सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाने में ही माहिर होते हैं।कागजो में विकास को दर्शा कर पेसो को फर्जी तरीक़े से निकाल कर 420 वाला काम करते जिससे आम जन जीवन की समस्याए कम ना होकर बढ़1जाती है।ते तेन्दूखेड़ा मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत झलोन में एक मामला सामने आया जो मरे1हुए आदमी का हक छिनती दिख रही है। ग्राम पंचायत झलोन में अभी तक शांति धाम पर काम नही किया गया।और विगत पंचवर्षीय कार्य काल में लगभग 14 लाख 95 हजार रुपये का गबन सिद्ध हो गया और मामला हाईकोर्ट के संज्ञान में।ग्राम पंचायत झलोन शांति धाम में अभी तक सेड नही बनाया गया है जिससे लोगो को अंतिम संस्कार करने में भारी परेशानी हो रही है।ग्राम झलोन में विगत चार दिन पहले एक ब्यक्ति का निधन हो गया था जिसके अंतिम संस्कार के लिए झलोन में बने पुराने जमाने के बने शांति धाम में लाया गया है ओर उसका अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम संस्कार में गए लोग हल्लू रैकवार ,छिदामि अहिरवार ने बताया कि ग्राम पंचायत झलोन ने अभी तक शांति धाम में कोई सेड नही बनवाया है।सेड नही होने के कारण इस बारिश के समय अंतिम संस्कार करते समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।और ग्राम पंचायत की तरफ से वहां पानी की ब्यवस्था हेतु टँकी बगैरह की कोई सुविधा नही दिखती है ओर ना ही कोई शोक सभा करने के लिये कोई उपयुक्त स्थान दिखता है।जबकि ग्राम पंचायत झलोन में यह कार्य विधिवत ग्राम सभा के माध्यम से स्वीकृत हुआ पड़ा है जिसका वर्क कोड 1711007045/LD/22012034558908 है और यह वर्ष 2020 -21 में स्वीकृत हुआ था लेकिन पिछली ग्राम पंचायत में ऐसे जनकल्याणकारी कार्यो को करने में कभी रुचि नही देखी गई ।

ग्राम पंचायत के सचिव इमरत सिंह लोधी ने बताया कि अभी स्टीमेट नही बना दिया बनते ही निर्माण कार्य करवा दिया जाएगा

Post a Comment

0 Comments