झलोन०दमोंह
संवाददाता- लक्ष्मण रैकवार
तेंदूखेडा़ मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम झलोनन में ग्राम के दबंगो द्वारा अवैध उत्खनन लगातार जारी है।रेत हो पत्थर हो या मुरम हो खुले आम लोगो द्वारा अवैध उत्खन करके उसका ब्यापार किया जाता है।और उत्खनन माफीया द्वारा भारी मुनाफा कमाया जाता है और सरकार के राजस्व की चोरी की जाती है।आज सुबह सुबह से ही झलोन में बने सरकारी तालाब से ग्राम झलोन का ही एक ट्रैक्टर पत्थरो को उठाते हुए देखा गया ओर पत्थरो1को भरकर गाँव मे ही बेचते हुए पाया गया है।ग्राम झलोन के सरकारी तालाब से सरकारी पत्थरो को बिना किसी सरकारी अनुमति एवम बिना किसी वेध दस्तावेज के बगैर ये ट्रेक्टर लगतार पत्थरो का उत्खनन करके उनका परिवहन करके उन्हें मंहगे दामो में बेचते हैं और मोटा कमीशन कमा रहे हैं है और सरकार के राजस्व की चोरी करते हैं।खनिज विभाग को मीडिया के माध्यम से ओर लोगो को कई बार सूचना दी गई मगर
खनिज विभाग ने कोई कार्यवाही नही की कुछ लोगो ने ग्राम झलोन के इस अवैध व्यापार के खिलाफ 181 पर शिकायते भी दर्ज करवाई है मगर विभाग ने कोई एक्शन नही लिया।विभाग की निष्क्रियता देख कर लग रहा है कि झलोन में जो यह अवैध ब्यापार खुले आम चल रहा है उसमें विभाग की मिलीभगत से ही चलाया जा रहा है।ग्राम पंचायत का भी दायित्व बनता है कि ग्राम में कोई गेर कानूनी कार्य हो रहे हैं तो उनको रोके या उन्हें नोटिस देकर अवगत कराएं की यह गेर कानूनी कार्य हैं।मगर ग्राम पंचायत झलोन तोनकेवल गरीब आदमी कोई गेर कानूनी कार्य करे तो नोटिस पर नोटिस दाग देती है मगर कोई दबंग करे तो पँचायत चुप रहती है।
खनिज अधिकारी ने कहा कि अभी टीम भेज रहा हु
0 Comments