बदलते दौर के साथ बदल गया फोटोग्राफी व्यवसाय संजय राय

बदलते दौर के साथ बदल गया फोटोग्राफी व्यवसाय संजय राय 

हेमराज विश्वकर्मा 

HR  TIMES NEWS:- नरसिंहपुर विश्व छायांकन दिवस पर  जिले व शहर में प्रबल स्थान रखने वाले संजय राय अपनी फोटोग्राफी के माध्यम से अपना स्थान जबरदस्त बना चुके है। संजय एवं छोटू पटेल से जब मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा की चाय पर चर्चा हुई तो चर्चा के दौरान अनेकों बातें निकल कर सामने आई । छायांकन दिवस के अवसर पर छायाकार संजय राय द्वारा जिले व शहर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए इन्होने बताया गया कि निरंतर इस क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक कार्य करते हो गया हैं । एक समय था कि जब फोटोग्राफरों का भी एक अलग ही स्थान हुआ करता था । लेकिन बदलते दौर के अनुसार अब इस क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। एंड्राइड मोबाइल के कारण फोटोग्राफी का काम काफी हद तक कम हुआ है। नगर में संजय एक ऐसे फोटोग्राफर है जिसे इस चलचित्र की दुनिया के हीरो से कम नही आका जाता है। यह  प्रेस लाइन की दुनिया में फोटोग्राफी के हीरो ही हैं। चाहे राजनैतिक क्षेत्र हो या फिर सामाजिक क्षेत्र । इनकी उपस्थिति हमेशा सभी क्षेत्रों में दर्ज रहती है। जिसके कारण पूरे जिले में मशहूर हैं । और फोटोग्राफी की दुनिया में चार चांद लगाते हुए छायाकार राकेश सिंह, संजय के साथ छोटू की भी सराहना की जाती है अखबारी दुनिया में भी इनकी कार्यप्रणाली को हर व्यक्ति  सराहता है । अखबारों के कार्यालयों तक श्री राय द्वारा खींची गई फोटो स्वयं पहुंचाकर अखबारों में प्रकाशन करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। छायांकन दिवस पर श्री राकेश सिंह को शहर की बहुचर्चित छायाकार संजय राय एवं मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा एवं मुश्ताक अहमद छोटू पटेल के साथ अन्य साथियों ने  इन्हें शाल श्रीफल से सम्मानित कर मुंह मीठा कराया और छायांकन दिवस मनाया यह कार्य करते अनेकों बर्ष हो गए है।  मीडिया जगत में इनका योगदान हमेशा बना रहता है।

Post a Comment

0 Comments