कभी तेज कभी कम लगातार बारिश बनी आफत तेज हवा मैं कई साल पुराना बरगद हुआ जमीजों निचली बस्तियों में लबालब जलभराव
HR TIMES NEWS:- नरसिंहपुर सालीचौका :- नगर सहित आसपास क्षेत्रों में विगत 24 घंटों से लगातार तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया हैं। हर साल की तरह नगर के वार्ड नं चार,पांच, मारेगाव रोड,रेतापुरा सहित अनेकों निचले स्थानों में जलप्लावन की स्थिति निर्मित हो गई, तेज हवा आंधी से मोटर स्टेंड के लगभग 250 पुराना बरगद का पेड़ जमीदोज हो गया यहां खास बात यह रही कि इस विशालकाय बृक्ष के नीचे स्थिति शिवलिंग ओर आसपास के मकानों ,रेलवे क्वार्टरो को क्षति नहीं पहुंची जिसे शिव जी का चमत्कार माना जा रहा है जबकि इस बृक्ष का झुकाव उक्त मकानों तरफ अधिक था लेकिन यह मैदान में गिरा। वहीं अन्य स्थानो पर ओर कई वृक्ष गिरने की खबर हैं। सालीचौका से मारेगांव छैनाकछार मार्ग पर आम का झाड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। भावसिंह, केशव वर्मा के घर पर सेमरा का पेड गिरा ,लेकिन कौई जनहानि पशुधन हानि नहीं हुयी।
कयी जगह पेड़ तारो पर गिरने से सालीचौका क्षैत्र में आधी रात्री से विधुत आपूर्ति दोपहर चार बजे तक ठप्प रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सालीचौका आसपास बीती रात और सुबह से तेज बारिश के साथ हवाओं ने भी अपना रुख तेज बनाए रखा, सालीचौका नगर और क्षैत्र की विद्युत सप्लाई करीब 15 घंटे बंद रही, तेज तूफान के कारण विद्युत सप्लाई की सड़ी हुई बूढी हो गई लाइनो पर वृक्ष गिर जाने से और तेज हवाओं के कारण कई जगह की लाइन टूट गई, जिससे विद्युत सप्लाई बाधित रही, जिसके कारण नगर की पूरी वाटर सप्लाई ठप्प रही , सुबह से पानी की दिक्कत बनी लोगों पेयजल संकट का सामना करना पडा, और भी विद्युत संबंधी सभी कार्य ठप पड़े रहे। विधुत विभाग के कर्मचारी सुबह से ही विधुत व्यवस्था दुरुस्त करने में लगें रहे।। वहीं नदी नाले भी उफान पर थे। सालीचौका ,बाबईखुर्द मार्ग पर तालाब का पानी ओव्हर हो गया । बधा नाला का पानी भी रिपटा के ऊपर होने से सहावन केसला मार्ग अवरुद्ध रहा। वही अर्जुनगाव मार्ग भी कई घंटे अवरुद्ध रहा।। नगर परिषद से मारेगांव रोड निवासियों ने पानी की समुचित निकासी करने की व्यवस्था करने़ की मांग की है। इस साल में कई बार में तेज बारिश होने के कारण आसपास के नदी नाले तालाब उफान पर बने हुए हैं।
0 Comments